LPG Price Hike: आम जनता के लिए बड़ी खबर आ रही है. सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी है. इसके तहत LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी. नई दरें कल यानी 8 अप्रैल से लागू हो जाएंगी. इसके चलते रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 853 रुपए हो जाएगी, जबकि पुरानी कीमत 803 रुपए प्रति सिलेंडर थी.
LPG प्राइस घटने से सरकार को घाटा
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर के LPG प्राइस में गिरावट से करीब 41338 करोड़ रुपए का घाटा हुआ. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बढ़ी हुई LPG प्राइसेज को पचा लिया. उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में LPG की कीमतें ऊपर जा रही हैं.
LPG की कीमतों में बदलाव के बाद उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस 553 रुपए में मिलेगा. बता दें कि बीते कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में लगातार बदलाव देखने को मिला है. लेकिन रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले साल अगस्त 2024 में आखिरी बार बदलाव हुआ था.
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल पर बरकरार रहती है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आगे कटौती देखने को मिल सकती है. बता दें कि सरकार ने आज 7 अप्रैल को डीजल और पेट्रोल दोनों पर 2-2 रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है.

नई दरें 8 अप्रैल यानी मंगलवार से लागू होंगी. हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने का असर रिटेल कीमतों पर नहीं पड़ेगा. यानी आम जनता को पेट्रोल और डीजल के लिए ज्यादा पैसे नहीं देनें होंगे.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
