आज शनिवार की सुबह-सुबह अच्छी खबर आई है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर सस्ता कर दिया है. साथ ही एयरलाइंस को राहत दी है. क्योंकि जेट फ्यूल के प्राइसेज भी घट गए हैं. इससे तपती गर्मी में पैसेंजर्स के लिए टिकट के दाम घट सकते हैं. LPG सिलेंडर और जेट फ्यूल के नए रेट्स आज यानी 1 जून ही लागू हो गए हैं.
LPG सिलेंडर हो गया सस्ता
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सुबह 6 बजे जानकारी दी कि 19 किलो ग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए गए हैं. इसके तहत दाम में 69.50 रुपए प्रति सिलेंडर कटौती की गई है. इस लिहाज से दिल्ली में 19KG वाला LPG सिलेंडर 1676 रुपए में मिलेगा. मुंबई में 1629 रुपए, चेन्नई में 1840.50 रुपए और कोलकाता में 1787 रुपए में मिल रहा है. हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किए हैं.
मेट्रो सिटी में 19KG LPG सिलेंडर के दाम
शहर दाम (₹)
मुंबई 1629
कोलकाता 1787
चेन्नई 1840.50
दिल्ली 1676

घट गए ATF के भाव
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने जेट फ्यूल के भाव भी घटा दिए हैं. ऐसे में यात्रियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. क्योंकि OMCs ने ATF की कीमतों में 6673.87 रुपए प्रति किलो लीटर के कटौती की है. नई दरें आज से ही लागू हैं. इससे पहले मई की पहली तारीख को जेट फ्यूल के दाम में 749.25 रुपए प्रति किलो लीटर का इजाफा किया गया था. जबकि अप्रैल में 502.91 रुपए प्रति किलोलीटर और मार्च में 624.37 रुपए प्रति किलोलीटर भाव बढ़े थे.
मेट्रो सिटी में ATF के दाम
शहर दाम (₹)
मुंबई 88834
दिल्ली 94969
चेन्नई 98557
कोलकाता 103715
More From GoodReturns

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
