LPG Cylinder Price: देशवासियों के लिए 1 जुलाई की सुबह-सुबह बड़ी खुशखबरी आ गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के भाव में कटौती का ऐलान किया है. नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं. यानी सोमवार से गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है. इसके तहत 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया है. हालांकि, रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. HPCL, IOCL और BPCL ने इसकी जानकारी सुबह 6 बजे दी.
सस्ते हो गए LGP सिलेंडर के भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 30 रुपए तक की कटौती की है. अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1646 रुपए में मिलेगा. कोलकाता में 1756 रुपए के भाव पर मिलेगा. आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1598 रुपए पर मिलेगा. जबकि चेन्नई में 1809.50 रुपए के बाव पर मिलेगा.
प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर
शहर कीमत (₹)
दिल्ली 1646
मुंबई 1598
कोलकाता 1756
चेन्नई 1809.50

जून में भी घटे थे भाव
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जून में 19 किलो ग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटाए थे. इसके तहत सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपए प्रति सिलेंडर कटौती की गई थी. इस लिहाज से दिल्ली में 19KG वाला LPG सिलेंडर 1676 रुपए में मिल रहा था. मुंबई में 1629 रुपए, चेन्नई में 1840.50 रुपए और कोलकाता में 1787 रुपए में मिल रहा था. हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किए थे
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
