नयी दिल्ली। अगर आप इंडेन एलपीजी सिलेंडर ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। अब से इंडेन ग्राहक पुराने नंबर पर गैस बुक नहीं कर सकते हैं। क्योंकि इंडेन ने अपने ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक नया नंबर भेजा है। अब इंडेन के ग्राहक नए नंबर के जरिए ही गैस रिफिल के लिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं। हालांकि सिलेंडर बुक करने के चार तरीके हैं। इनमें पहला है डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर बुक करना, दूसरा मोबाइल नंबर से कॉल करके, तीसरा ऑन-लाइन और चौथा कंपनी द्वारा दिए गए व्हाट्सएप नंबर के जरिए। आइए जानते हैं इंडेन का नया बुकिंग नंबर।
ये है नया गैस बुकिंग नंबर
गैस बुकिंग के जो तरीके बताए गए हैं उनमें सबसे आसान अपने मोबाइल नंबर से कंपनी की तरफ से जारी किए गए नंबर पर कॉल करना है। इंडेन ने अपने ग्राहकों के लिए यही नंबर बदल दिया है। यदि आप इंडेन ग्राहक हैं तो अब आपको कंपनी की तरफ से दिए गए नए नंबर पर कॉल करके गैस बुकिंग करनी होगी। कंपनी की तरफ से जारी किया गया नया नंबर है 7718955555। आप इस नंबर पर कॉल करके गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप पर भी आसान तरीका
आपके पास व्हाट्सअप का तरीका भी है। गैस बुकिंग के लिए व्हाट्सऐप भी एक आसान तरीका है। आप अपने व्हाट्सऐप मैसेंजर पर REFILL लिखें और उसे 7588888824 पर सेंड कर दें। मगर इसके लिए आपका आपका व्हाट्सऐप अकाउंट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होना चाहिए। गैस बुकिंग के नए नंबर के साथ-साथ आपको सब्सिडी के बारे में भी पता होना चाहिए। आपको भी कई महीनों से सिलेंडर की सब्सिडी नहीं मिल रह होगी। आइए जानते हैं इसका कारण क्या है।
इसलिए नहीं मिल रही सब्सिडी
पिछले 5 महीनों से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी या तो बंद है या बहुत कम मिल रही है। असल में गैस के दाम काफी कम हो गए हैं। इसीलिए मई से अक्टूबर तक ग्राहकों को सब्सिडी नहीं दी गई। कुछ ग्राहकों को सितंबर में 27 रु की सब्सिडी मिली। दरअसल सब्सिडी में लगातार की गई कटौती से सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की कीमत बराबर हो गई। जबकि सरकार की तरफ से सब्सिडी के रूप में सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों के अंतर का भुगतान किया जाता है। अब दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमत एक जैसी है तो सब्सिडी भी जीरो है। अगर बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ी तो ही आपको सब्सिडी मिलेगी।
कितनी है कीमत
दिल्ली में जुलाई 2019 में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 637 रुपये थी, जो अब घट कर 594 रुपये रह गई है। हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा होती है। यानी अब 1 नवंबर को गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाएंगे। संभव है कि इनमें कमी या बढ़ोतरी की जाए।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें



Click it and Unblock the Notifications