नयी दिल्ली। गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को होती है। समीक्षा के बाद तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के नये दाम (बढ़ा कर या घटा कर) जारी करती हैं। अक्सर ऐसा भी होता है कि दामों में कोई बदलाव न किया जाता। बता दें कि पिछले 2 महीनों में गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की गयी है। आखिरी बार 4 फरवरी को 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रु की बढ़ोतरी की गयी। आइए जानते हैं कि दिसंबर से अब तक सिलेंडर की कीमतें कितनी बढ़ी हैं। साथ ही जानेंगे गैस सिलेंडर के मौजूदा रेट।
दिसंबर तक 125 रु महंगा हुआ सिलेंडर
दिसंबर में तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में दो 50-50 रु की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद जनवरी में कोई बदलाव नहीं किया गया। फिर फरवरी की पहली तारीख कोई भी गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े। मगर 3 दिन बाद 4 तारीख को तेल कंपनियों ने चुपचाप गैस सिलेंडर पर 25 रु बढ़ा दिए। गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को 10 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक साथ 190 रु की बढ़ोतरी की थी। फिर 4 फरवरी को 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट में 6 रु की कटौती की गयी थी।
14.2 किलो वाले सिलेंडर का दाम
इस समय दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 719 रु, मुंबई में 719 रु, कोलकाता में 745.50 रु और चेन्नई 735 रु है। वहीं दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1533 रु, मुंबई में 1482.50 रु, कोलकाता में 1598.50 रु और चेन्नई में 1649 रु है।
चेक करें अपने शहर का दाम
अगर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट चेक करना चाहते हैं तो मिनटों में ये काम किया जा सकता है। गैस सिलेंडर का रेट चेक करने के लिए सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएं। यहां कंपनियां हर महीने नए रेट जारी करती हैं। आप इस लिंक (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम देख सकते हैं।
फ्री में पाएं सिलेंडर
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में केंद्र सरकार की तरफ से 1600 रु दिए जाते हैं। ऐसे परिवारों को ये पैसा एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए मिलता है। गैस चूल्हा खरीदने और पहली बार सिलेंडर के लिए ईएमआई की सुविधा भी मिलती है। ध्यान रहे कि इस योजना के लिए आवेदन परिवार की किसी महिला सदस्य के नाम से ही किया जा सकता है।
बजट में हुआ अहम ऐलान
1 फरवरी को पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्ज्वला स्कीम के तहत और 1 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का ऐलान किया था। वित्त मंत्री ने कहा था कि इस योजना का विस्तार किया जाएगा। इससे अतिरिक्त 1 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना का फायदा मिलेगा। मगर हर कोई इस योजना का फायदा नहीं ले सकता। केवल बीपीएल परिवार ही इस योजना का फायदा ले सकते हैं। जो परिवार साल 2011 की जनगणना में बीपीएल श्रेणी में आते हैं वे ही उज्ज्वला योजना का फायदा ले सकते हैं।
More From GoodReturns

LPG Cylinder Booking: अब घर बैठे ऐसे करें गैस बुकिंग, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल समेत 4 आसान तरीके

LPG अब 21 नहीं 25 दिन बाद ही कर पाएंगे बुकिंग, इंडेन, भारत, HP यूजर्स ऐसे बुक करें गैस सिलेंडर

LPG Gas: गैस कनेक्शन रखने वालों को करना होगा यह जरूरी काम, नहीं तो बढ़ सकती है दिक्कत

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications