नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियां आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती थीं। इसी दिन समीक्षा के बाद तय रेट को लागू किया जाता था। लेकिन इस बार पेट्रोलियम कंपनियों ने 15 दिनों में ही गैस सिलेंडर के दाम की समीक्षा कर दाम को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इस बार हर तरह के गैस सिलेंडर को महंगा किया गया है। इससे पहले 1 दिसंबर 2020 को ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। आइये जानते हैं आज गैस सिलेंडर कितना महंगा हो गया है। इस प्रकार यह इस साल की अंतिम बढ़ोत्तरी साबित होगी।
जानिए कितना बढ़े हैं दाम
पेट्रोलियम कंपनियों ने आज 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलिंडर का दाम सीधे सीधे 50 रुपये बढ़ा दिया है। इसके अलावा 5 किलो ग्राम वाले छोटू गैस सिलिंडर का दाम भी 18 रुपये बढ़ाया गया है। इसके अलावा 19 किलो ग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 36.50 रुपये की बढ़त की गई है।
जानिए शहरों के हिसाब से गैस सिलेंडर के नए दाम
आईओसीएल वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर सब्सिडी गैस सिलिंडर अब 644 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इस गैस सिलेंडर का दाम 670.50 रुपये तय किया गया है। मुंबई में अब गैस सिलेंडर 644 रुपये का और चेन्नई में यह गैस सिलेंडर 660 रुपये का मिलेगा। पहले इन शहरों में गैस सिलिंडर का दाम क्रमश: 594 रुपये, 620.50 रुपये, 594 रुपये और 610 रुपये था।
जानिए 19 किलो के सिलिंडर का नया दाम
19 किलो ग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ाया गया है। दिल्ली में अब यह गैस सिलेंडर 1296 रुपये का मिलेगा। वहीं कोलकाता और मुंबई में यह गैस सिलेंडर 55 रुपये बढ़कर 1351.50 और 1244 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा चेन्नई में यह गैस सिलेंडर 56 रुपये बढ़कर 1410.50 रुपये का हो गया है। पहले इन शहरों में इस गैस सिलेंडर का दाम क्रमश: 1241.50 रुपये, 1296.00 रुपये, 1189.50 रुपये और 1354.00 रुपये था।
सब्सिडी पर मिलते हैं 12 सिलेंडर
सरकार हर वित्तीय वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी देती है। वहीं अगर ग्राहक इससे ज्यादा गैस सिलिंडर लेता है तो उसे बाजार भाव पर मिलता है। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारणों के आधार पर तय किया जाता है।
जान गैस सिलेंडर के दाम तय करने का तरीका
अगर आप रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करना चाहते हैं, तो यह संभव है। इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां लेटेस्ट रेट दर्ज करती है। इसके लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक कर गैस सिलेंडर के दाम तय कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications