LPG Crisis : मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिला है. देश के कई हिस्सों से एलपीजी की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. कई लोग सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ लोगों को बुकिंग के बावजूद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं. साथ ही ऐसी स्थिति में कई राज्यों में कुछ रेस्टोरेंट और ढाबे भी बंद हो गए हैं. ऐसे में अगर आपके पास गैस कनेक्शन नहीं है और आपको गैस सिलिंडर की दिक्कत हो रही है, तो आप छोटू सिलेंडर की मदद ले सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत भी नहीं होती है. आइए जानते हैं आप Indian, HP और भारतगैस का छोटू सिलेंडर कैसे ले सकते हैं...

Indian Chhotu Gas Cylinder:
सबसे पहले आता है Indian का छोटू गैस सिलेंडर आप ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेल की दुकानों से आसानी से खरीद सकते हैं. ध्यान रहे कि इस सिलेंडर को लेने के लिए आपको किसी तरह की एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी. साथ ही आपको किसी लंबे एप्लिकेशन प्रोसेस से भी गुजरना नहीं पड़ेगा. ऐसे में जो लोग तुरंत एलपीजी सिलेंडर चाहते हैं, उनके लिए यह ऑप्शन बेस्ट हो सकता है.
HP Gas Appu:
दूसरे नंबर पर आता है HP Gas Appu सिलेंडर आप HP गैस की डिस्ट्रीब्यूटरशिप, पेट्रोल पंप, किराना स्टोर और बर्तन की दुकानों से आसानी से खरीद सकते हैं. ध्यान रहे कि पहली बार खरीदते समय ग्राहक को सिलेंडर के साथ-साथ गैस रेगुलेटर दोनों के पैसे देने होंगे. इसके बाद हर बार गैस भरवाने पर केवल गैस की ही कीमत ग्राहक को देनी होती. इसके जरिए गैस रिफिलिंग का प्रोसेस काफी ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.
Bharat Gas Mini:
तीसरे नंबर पर आता है Bharat Gas Mini इसके लिए आपको अपने नजदीकी Bharatgas डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा. वहां एक वैध पहचान पत्र (ID) दिखाना होगा. अच्छी बात यह है कि आप अपने ऑफिस का आईडी कार्ड या कॉलेज आईडी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद एक छोटा-सा डिपॉजिट देकर आप तुरंत गैस सिलेंडर लेकर घर जा सकते हैं. साथ ही अगर आप भविष्य में इस कनेक्शन को बंद करना चाहते हैं, तो 5 साल के अंदर सिलेंडर वापस करने पर आपको जमा राशि का लगभग 50% तक पैसा वापस मिल सकता है.
इन तीनों ही ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप आसानी से और बिना किसी परेशानी के एलपीजी गैस का इस्तेमाल कर सकते है और तो और इसको भरवाना भी आसान है और इसको साथ में कही लाना और ले जाना भी आसान है क्यूकी यह साइज में बहुत बड़े नहीं होते है इसलिए आज कल मार्किट में इनकी डिमांड ज्यादा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे है
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications