नई दिल्ली, अक्टूबर 1। आज से गैस का सिलेंडर सस्ता हो गया है। आज जिनको भी एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलिवरी होगी, वह सस्ते दाम पर ही होगी। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम 30 सितंबर 2022 को आधी रात से घटा दिए हैं। आइये जानते हैं कि किस शहर में कितना सस्ता हुआ है गैस का सिलेंडर।
जानिए किस शहर में कितना सस्ता हुआ गैस का सिलेंडर
पेट्रोलियम कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। हालांकि यहां पर याद रखने की जरूरत है कि यह कटौती घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में नहीं की गई है। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के मुताबिक 1 अक्टूबर 2022 से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 25.5 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं कोलकाता में इस सिलेंडर का दाम 36.5 रुपये घटाया गया है। इसके अलावा इस गैस सिलेंडर का दाम मुंबई में 32.5 रुपये और चेन्नई में 35.5 रुपये घटाया गया है।
ये हैं चारों महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें
- दिल्ली में इंडेन का 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1885 रुपये की जगह अब 1859.5 रुपये में मिलेगा।
- कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर अब 1959 रुपये में मिलेगा। पहले इस सिलेंडर की कीमत 1995.50 रुपये थी।
- मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये के स्थान पर अब 1811.5 रुपये में दिया जाएगा।
- चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर अब 2009.50 रुपये का मिलेगा। पहले इस गैस सिलेंडर की कीमत 2045 रुपये थी।
अब जानिए घरेलू गैस सिलेंडर के चारों महानगरों में रेट
- कोलकाता में 1079 रुपये
- दिल्ली में 1053 रुपये
- मुंबई में 1052.5 रुपये
- चेन्नई में 1068.5 रुपये
जानिए कब कब बदलते हैं गैस सिलेंडर के रेट
देश की पेट्रोलियम कंपनियां महीने की पहली तारीख और 15 तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम की समीक्षा करती हैं। इसके बाद इनके दाम की घोषणा की जाती है। इस समीक्षा में इनके दाम कम या ज्यादा के अलावा बिना परिवर्तित हुए भी हर सकते हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने-पीने की दुकानों में सामान बनाने में होता है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल केवल घर में करने की इजाजत होती है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
