मुम्बई। आज सोमवार यानी 23 मार्च 2020 को शेयर बाजार की क्लोजिंग भारी गिरावट के साथ हुई। सुबह शेयर बाजार खुलते ही लोअर सर्किट लग गया, जिससे कारोबार 45 मिनट के लिए रोकना पड़ा। इसके बाद शुरू हुआ कारोबार लगातार गिरावट के दौर में ही हुआ। अंत में आज सेंसेक्स जहां करीब 3,934.72 अंक की गिरावट के साथ 25981.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 1,135.20 अंक की तेजी के साथ 7610.25 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आज बीएसई में कुल 2401 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 234 शेयर तेजी के साथ और 2035 गिरावट के साथ बंद हुईं। वहीं 132 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 88 पैसे की कमजोरी के साथ 76.06 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये
आज के कारोबार में बीएसई पर 14 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप साफ हो गया। निफ्टी के सभी 50 शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली। इंडिया वीएक्सआई आज 12 साल के ऊपरी स्तर पर चला गया। निफ्टी 4 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 3 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ है। आज 2 हफ्ते में दूसरी बार 10 फीसदी का लोअर सर्किट लगा।
निफ्टी के टॉप लूजर
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 118 रुपये की गिरावट के साथ 310.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 1713 रुपये की गिरावट के साथ 4,520.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 105 रुपये की गिरावट के साथ 335.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 671 रुपये की गिरावट के साथ 2,280.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 115.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगने के नियम, रुक जाता है कारोबार
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
