
House in Noida for Low-Income Group : दिल्ली-एनसीआर में अपना घर खरीदना आज के समय में बहुत मुश्किल काम है। इसकी एक ही वजह है कि लोगों की इनकम उतनी नहीं है कि वे एक साथ बड़ी अमाउंट अदा कर सकें। प्रॉपर्टी रेट आम लोगों के बजट से बाहर हैं। पर लो-इनकम ग्रुप के लोगों के लिए एक गोल्डन चांस आया है, जिसके तहत उन्हें किफायती दामों पर नोएडा में घर मिल सकता है। नोएडा अथॉरिटी एक नयी स्कीम लेकर आई है। आगे जानिए इस स्कीम की डिटेल।
क्या है स्कीम
नोएडा प्राधिकरण ने एक स्कीम का ऐलान किया है। इस स्कीम के तहत कई कैटेगरियों में 340 फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। ये फ्लैट लोन इनकम ग्रुप (एलआईजी), मिडिल इनकम ग्रुप (एमआईजी) और हाई इनकम ग्रुप (एचआईजी) शामिल हैं। इनमें एलआईजी कैटेगरी वालों को लकी ड्रॉ के जरिए फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा, जबकि एमआईजी और एचआईजी कैटेगरी वालों को नए मकान आवंटित किए जाएंगे ई-नीलामी के माध्यम से।
योजना की दे दी गयी मंजूरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में नोएडा अथॉरिटी की 208वीं बोर्ड मीटिंग हुई। मीटिंग में नोएडा के सेक्टर 52, सेक्टर 62, सेक्टर 71, सेक्टर 99, सेक्टर 118 और सेक्टर 135 में आने वाले रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के लिए योजना को मंजूरी दे दी गयी है।
फ्लैट मालिकों के लिए रजिस्ट्री
नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि फ्लैट मालिकों के लिए रजिस्ट्री की प्रोसेस को आसान बनाया जाएगा। इसके लिए ग्रुप हाउसिंग, कमर्शियल डिपार्टमेंट में हाउसिंग और स्पोर्ट्स सिटी प्लॉट्स के लिए ओवरड्यू जमा करने के लिए 1 जनवरी से 31 मार्च तक रीशे़ड्यूलिंग की सुविधा पेश की जाएगी।
किसानों से खरीदी जमीन
आपसी समझौते से किसानों से खरीदी जाने वाली जमीन के रेट तय करने के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि शुरुआत में इसने रजिस्टर्ड सेल डीड के आधार पर 5,060 रु प्रति वर्ग मीटर के रेट से खरीदारी की। हालांकि, बाद में जनहित में इसे बढ़ा कर 5,324 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया।
डीडीए भी लाती है स्कीम
इसी तरह की स्कीम डीडीए भी लाती रहती है। डीडीए यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण ने साल की शुरुआत में भी इस तरह की स्कीम की पेशकश की थी। डीडीए ने फ्लैटों को बेचने के लिए स्कीम पेश की थी। तब 8,500 फ्लैटों की बिक्री किए जाने की बात कही गयी थी। तब ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए बुकिंग राशि 10 हजार रुपये और एलआईजी कैटेगरी के लिए बुकिंग राशि 15 हजार रुपये थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
