अगर आप नोएडा में रेंट पर सस्ता कमरा ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको नोएडा के ऐसे इलाकों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको काफी सस्ते कीमत पर कमरा मिल जाएगा. चलिए बिना वक्त गवाएं इसके बारे में जान लेते हैं.

दिल्ली-एनसीआऱ में कई कंपनियां खुल चुकी है. ऐसे में यहां लोगों की काफी भीड़ हो गई है. इस भीड़ में रेंट पर कोई सस्ता और अच्छा कमरा मिलना भी मुश्किल हो गया है. लेकिन नोएडा के ऐसे तीन इलाके हैं, जहां आपको काफी कम कीमत पर सस्ता और अच्छा फ्लैट मिल जाता है. इन कमरों का रेंट 4000 से 6000 रुपये के बीच है.
नोएडा सेक्टर 59- ममुरा
अगर आप नोएडा में नौकरी कर रहे हैं और ऐसा कोई कमरा रेंट पर ढूंढ रहे हैं, जो किफायती कीमत पर मिल जाएं , तो नोएडा सेक्टर 59 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां आपको 4000 रुपये में अच्छा खासा कमरा मिल जाएगा. इसके लिए आपको ममुरा मार्केट के अंदर जाना होगा.
इस इलाके का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन नोएडा सेक्टर 59 पड़ने वाला है. आपको मेट्रो से ममुरा मार्केट थोड़ी दूरी पर पड़ेगा. अगर आप मेट्रो के पास कोई कमरा लेते हैं, तो वो आपको महंगा पड़ सकता है. इसलिए आप मार्केट के अंदर गलियों में जाकर कमरा ढूंढ सकते हैं.
नोएडा सेक्टर 44- छलेरा गांव
छलेरा गांव से आपको सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन बोटैनिकल गार्डन पड़ने वाला है. छलेरा गाँव में आपको 5000 से 6000 हजार के बीच कमरा मिल जाएगा. वहीं आपको अपनी लोकेशन से मेट्रो के लिए 10 रुपये का किराया देना होगा.
नोएडा सेक्टर 52
आप कमरे के लिए नोएडा सेक्टर 52 को भी चुन सकते हैं. यहां आपको 6000 से 7000 रुपये के बीच रेंट पर कमरा मिल जाएगा. लेकिन यहां नौकरी वालों की काफी भीड़-भाड़ रहती है. इसलिए आपको यहां काफी ढूंढना पड़ेगा. यहां आपको मेट्रो जाने के लिए कोई रिक्शा या ऑटो नहीं लेना पड़ेगा.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
