यदि आप लो बजट कार खरीदने का सोच रहे है तो हमारी ये खबर जरुर पढ़ें। कम कीमत में धांसू फीचर्स के साथ आने वाली कार के बारे में हम बताएंगे।
नई दिल्ली, मार्च 16। यदि आप लो बजट कार खरीदने का सोच रहे है तो हमारी ये खबर जरुर पढ़ें। कम कीमत में धांसू फीचर्स के साथ आने वाली कार के बारे में हम बताएंगे। जापानी कार निर्माता टोयोटा ने भारत में 2022 ग्लैंजा हैचबैक कार को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि 2022 टोयोटा ग्लैंजा के लिए शुरुआती कीमत 6.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
इन कंपनियों को मिलेगा सीधा टक्कर
टोयोटा ने न्यू ग्लैंजा को एक्सटीरियर में कई बदलावों के साथ ताजा अंदाज दिया है, वहीं मुकाबले के हिसाब से कार में कई सारे नए फीचर्स भी मुहैया कराए गए हैं। असल में ये नई कार मारुति सुजुकी बलेनो का टोयोटा बैज वाला मॉडल है और बैलेनो का 2022 मॉडल भी हाल में पेश किया गया है। टोयोटा की न्यू ग्लैंजा का मुकाबला ह्यून्दे आई20 और होंडा जैज जैसी कारों से होने वाला है। यूं कहें कि अब इन कंपनियों के साथ सीधा मुकाबला होगा।

बलेनो से मिलते है फीचर्स, एक्सटीरियर में कई बदलाव
टोयोटा ग्लान्जा के लुक को काफी बदल दिया गया है और कार के साथ पतली और घुमावदार ग्रिल दी गई है जो क्रोम ऐक्सेंट के साथ आती है। कंपनी ने कार के हेडलैंप्स में भी बदलाव किया है जो अब पहले से ज्यादा पैने और मॉडर्न दिखने लगे हैं। यहां प्रोजेक्ट लैंप्स और एलईडी डीआरएल मिले हैं। सबसे ज्यादा बदला हुआ कुछ लग रहा है तो वो कार के दोनों बंपर्स और नए 16-इंच के अलॉय व्हील्स हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां रैपअराउंड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जो 2022 बलेनो में भी दिए गए हैं।
नई ग्लान्जा में ये सब सुविधा भी
- नई ग्लान्जा नया इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और ऐप्पल कारप्ले के साथ एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- कार के बाकी नए फीचर्स में कनेक्टेड कार तकनीक और नया हेड्सअप डिस्प्ले दिया गया है।
- इन फीचर्स के अलावा नई टोयोटा ग्लान्जा को 360-डिग्री कैमरा, वॉइस असिस्टेंस, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
- कार के साथ 1.2-लीटर डुअल-वीवीटी 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन 90पीएस ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।
सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 बजट कारों के बारें में आपको बताएंगे और साथ ही उनकी कीमत की जानकारी हम आपको देंगे। यहां पिछले महीने यानी फरवरी 2022 में बिकने वाली सबसे ज्यादा कारों के बारे में बताएंगे।
- स्विफ्ट - 5.90 लाख रु
- डिजायर - 6.09 लाख रु
- वैगन आर - 5.39 लाख रु
- ऑल्टो- 3.25 लाख रु
- सिलैरियो 5.15 लाख रु
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications