नई दिल्ली, जून 27। भारत में सपने की बहुत अहमियत मानी जाती है। माना जाता है कि जो भविष्य में होने वाला होता है, उसकी झलक सपने में दिखती है। लोग सपना देख कर उससे जुड़े अच्छे पहलूओं को सच साबित करने के लिए कुछ उपाय भी करते हैं। कुछ ऐसा ही किया अमेरिका के एक व्यक्ति ने और उसका सपना असल में सच भी हो गया। अहम बात यह है कि इस व्यक्ति ने अमीर बनने का सपना देखा था और वास्तव में भी वो अमीर बन गया। मगर उसने सपने से ज्यादा रकम असल जिंदगी में हासिल की। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।
क्या था सपना
यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार कैनसस (मिसौरी, अमेरिका) के एक व्यक्ति मैसन क्रेंट्ज ने सपने में 25 हजार डॉलर की लॉटरी जीतने का सपना देखा था। क्रेंट्ज के अनुसार उन्होंने लॉटरी टिकट से 25,000 डॉलर जीतने का एक सपना देखा था। इस सपने को लेकर वे काफी आशावान थे। उन्हें लगा कि वे कुछ न कुछ इनाम तो जीत सकते हैं। क्योंकि वे पहले भी छोटे-मोटे इनाम जीतते रहे थे। उन्होंने दो दिन बाद 100X स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदा। साथ ही टोपेका में बाय एंड राइड स्टोर से एक और टिकट खरीदा।
जीता 18.54 लाख रु का इनाम
क्रेंट्ज ने 100X टिकट खरीदा क्योंकि पहले भी कई बार वे इस लॉटरी में कुछ इनाम जीते थे। क्रेंट्ज बताते हैं कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वे ज्यादा बड़ी रकम जीत पाएंगे क्योंकि लॉटरी में केवल एक नंबर का मिलान हुआ था, लेकिन लॉटरी पर 75000 डॉलर का इनाम था। भारतीय मुद्रा में यह रकम 18.54 लाख रु होती है। क्रेंट्ज़ के अनुसार इस पैसे वे अपनी पत्नी के लिए एक नई गाड़ी और सिल्वर लेक में एक प्लॉट खरीदेंगे। बाकी पैसा वे अफने उनके म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे।
नहीं हो रहा यकीन
क्रेंट्ज के अनुसार बचत से बाद में खरीदे गए प्लॉट पर घर तैयार कर सकेंगे। वे अपने सपने से तीन गुना रकम जीते हैं, मगर उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने जो सपना देखा वो पूरा हो गया है। बता दें कि अमेरिका में कई तरह की लॉटरी चलती हैं। इनमें हर साल कई लोगों की किस्मत चमकती है। कई लोगों लाखों डॉलर का इनाम जीत कर रातोंरात अमीर हो जाते हैं।
महिला की करोड़ों की लॉटरी
अमेरिका में कोरोना की वैक्सीन लगवाने वालों के लिए लॉटरी शुरू की गयी थी। इसमें 5 लोगों को इनाम दिया जाना चुना था। इनमें पहली विजेता रही 22 वर्षीय महिला, जिसने 10 लाख डॉलर का इनाम जीता। अमेरिका के राज्य ओहियो में वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवाने के लिए लॉटरी शुरू की गयी। लॉटरी के जरिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने का उद्देश्य था।
चमक गयी किस्मत
22 वर्षीय अबीगैल बुगेन्स्के वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में शामिल हैं। बुगेन्स्के सिनसिनाटी से क्लीवलैंड के पास अपने माता-पिता के घर जा रही थी, जब उनके पास एक फोन आया। लाइन पर राज्य के गवर्नर थे। उन्हें बताया गया कि वे 1 मिलियन डॉलर जीती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications