नई दिल्ली, जुलाई 26। कहा जाता है महिला लक्ष्मी होती है। महिला को भारत में लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। घर में बेटी का जन्म हो या फिर शादी के बाद महिला घर आए, उसके साथ खुशकिस्मती भी घर में आती है। पत्नी की किस्मत से परिवार का लक चमकने का कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है अमेरिका में। जहां पति लॉटरी में लगातार पैसा गंवा रहा था। मगर पत्नी ने जैसे ही अपनी तकदीर आजमाने की सोची, पहली बार में ही करोड़ों का इनाम लग गया। महिला ने एक ही लॉटरी टिकट से अपने परिवार की किस्मत बदल दी। जानते हैं इस महिला की कहानी।
कैसे लगा इनाम
मुनरो काउंटी की एक महिला की किस्मत तब चमक गई जब उसने मिशिगन लॉटरी के केनो में हाथ आजमाने का फैसला लिया और पहली ही बार में 250,000 डॉलर यानी करीब 2 करोड़रु का इनाम जीता। wlen की रिपोर्ट के अनुसार इनाम जीतने वाली महिला ने अपना नाम नहीं जाहिर किया है।
पति ने बंद कर दिया था लॉटरी खरीदना
महिला के अनुसार उनके पति ने केनो खरीदना बंद कर दिया था। उन्होंने पहले कभी नहीं टिकट नहीं लिया था, लेकिन उनके पास कुछ डॉलर थे, इसलिए उन्होंने भी टिकट खरीदने का फैसला किया। उन्होंने जन्मदिन, बच्चों की उम्र आदि से बने नंबरों को मिला कर एक सेट चुना और अपना टिकट लिया। इसी टिकट ने उन्हें जैकपॉट का इनाम जितवाया।
नहीं आया यकीन
जिस दिन महिला ने टिकट खरीदा उसके अगले दिन उनके पति ने उन्हें बताया कि वे जीत गयी हैं। महिल को उस समय अपने पति पर विश्वास नहीं हुआ। मगर जब उसने टिकट देखा और पाया कि सभी 10 नंबर मैच कर गए तो महिला को यकीन आया।
क्या करेंगी पैसों का
69 वर्षीय महिला इनामी राशि के लिए क्लेम करने के लिए लॉटरी हेडक्वार्टर गयीं। वह इन पैसों से बिलों का भुगतान करने, परिवार के साथ इस पैसे को बांटने और बाकी बैलेंस को रिटायरमेंट के लिए बचाने की योजना बना रही हैं।
एक और महिला बनी अमीर
हाल ही में अमेरिका के मैरीलैंड में उबर ईट्स में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाली एक महिला को उस समय बड़ी खुशखबरी मिली, जब उसकी लॉटरी लग गई है और उसे पता चला कि अब वह करोड़पति बन गई है। वे महिला रोज की तरह उस दिन भी काम कर रही थी। उसके जीवन में बड़ा बदलाव आया। उसने पिछले सप्ताह खरीदे गए लॉटरी टिकट को स्क्रैच किया और देखा कि वे बड़े इनाम की विजेता बन गयी है। लॉटरी अधिकारियों के अनुसार उबर ईट्स की डिलीवरी करने वाली जिस महिला ने करोड़ों रु का इनाम जीता है वे पांच बच्चों की मां हैं। उन पर जिम्मेदारी कितनी होगी इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। मगर उनकी दिक्कतें खत्म हो गयी हैं, क्योंकि उन्होंने 250,000 डॉलर या करीब 1,87,19,600 रुपये जीते हैं। 47 वर्षीय लॉटरी विजेता के अनुसार वह अब उबर ईट्स में काम नहीं करना चाहती।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications