नई दिल्ली, फरवरी 16। एक महिला का जीवन रातों-रात नाटकीय रूप से बदल गया। ये महिला हाल ही में मां बनी हैं। यूके की बेक्का पोट ने हाल ही में 4.75 मिलियन डॉलर जीते हैं। ये इनाम उन्होंने लॉटरी में जीता है, जो उन्हें एक बेहद खूबसूरत और शानदार घर के रूप में मिला है। जी हां उन्होंने एक असाधारण घर जीता है और वह, अपने पति और बच्चे के साथ अपने तंग दो बेडरूम वाले पूर्वी लंदन के फ्लैट से पांच-बेडरूम और चार-बाथरूम वाले मेंशन में शिफ्ट हो रही हैं। हैरानी की बात यह है कि यह इनाम उन्होंने केवल 13 डॉलर के टिकट से जीता है।
975 रु में करोड़ों रु का इनाम
13 डॉलर का टिकट भारतीय मुद्रा में केवल 975 रु का होता है। जबकि 4.75 मिलियन (1 मिलियन = 10 लाख) डॉलर भारतीय करेंसी में 35 करोड़ रु से अधिक बैठ रहे हैं। 32 वर्षीय पोट, जो दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के रहने वाली हैं, ने ओमेज़ मिलियन पाउंड हाउस ड्रॉ में हिस्सा लिया और केवल 13 डॉलर के टिकट के साथ भाग्यशाली विजेता बन गयीं।
चूक सकता था मौका
लेकिन ये परिवार बड़े पुरस्कार से लगभग चूक ही गया था। एनवाई पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार पोट के मुताबिक उनके पति (बेन) ने इससे पहले हर ओमेज़ मिलियन पाउंड हाउस ड्रा में हिस्सा लिया था, लेकिन किसी तरह वह इस बार टिकट खरीदना भूल गए। लेकिन सौभाग्य से उन्होंने जनवरी में टेलीविजन पर इनामी घर देखने के बाद बिना ये जाने कि उनके पति ने टिकट खरीदा है या नही 10 पाउंड का टिकट खरीदने का फैसला किया और उन्हें ही वो घर मिल गया।
शानदार है घर
सफेद प्लास्टर वाले घर में एक निजी गार्डन है, हाई कॉफर्ड छत और एक अत्याधुनिक रसोईघर है। दंपति की भाग्यशाली जीत से पहले, पिछली गर्मियों में अपनी 8 महीने की बेटी, अवा को जन्म देने के बाद, बेक्का (जो एक वित्तीय विश्लेषक के रूप में नौकरी करती हैं) से मातृत्व अवकाश पर थीं। उनके 32 वर्षीय पति भी अकाउंटेंट हैं। बेक्का के अनुसार घर बहुत शानदार है। वे कहती हैं कि जब से हमारी बेटी अवा का जन्म हुआ है, हम कहीं और शिफ्ट करना चाहते हैं। अब उसका पहला जन्मदिन एक मेंशन में होगा।
हो रही थी दिक्कत
उनके पास बेटी के दादा-दादी के आने और उनके दो बेडरूम वाले फ्लैट में उनके रहने के लिए जगह नहीं थी, लेकिन अब जब वे आएंगे तो उनके पास पूरी तीसरी मंजिल होगी। खास बात यह है कि घर पुरस्कार सभी संपत्ति करों और कानूनी शुल्क के साथ आता है। यानी उन्हें कुछ भी टैक्स नहीं देना। इतना ही नहीं साथ ही उन्हें 27,100 डॉलर नकद में सेटल होने में मदद करने के लिए मिलेंगे।
किराए पर दे सकते हैं
बेक्का और बेन घर के लिए स्वतंत्र हैं, जैसा वे चुनें। यानी चाहे वे खुद घर में रहें, इसे किराए पर दें या इसे बेच दें। बेक्का के अनुसार यह जीत वास्तव में हमारे लिए जीवन बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि हम यहां रहेंगे और कम से कम गर्मियों में घर का आनंद लेंगे। यह यूके में छठा ओमेज़ मिलियन पाउंड हाउस ड्रॉ था और इस ड्रॉ के जरिए अच्छे कार्यों के लिए जुटाई गई कुल राशि को लगभग 5.1 मिलियन डॉलर तक हो गयी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications