नई दिल्ली, अक्टूबर 10। लॉटरी से हर साल सैकड़ों लोगों की किस्मत बदल जाती है। चुनिंदा भाग्यशाली लोग लॉटरी से मोटी रकम जीतते हैं और उनकी तकदीर हमेशा के लिए बदल जाती है। भारत सहित यूएई और अमेरिका तक लॉटरी का कारोबार काफी बड़ा है। अब लॉटरी से एक और अमेरिकी व्यक्ति की किस्मत चमकी है। अहम बात यह है कि उसके बेटे की गलती से वे करोड़पति बना है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
जीते 10 लाख डॉलर
ये जिस व्यक्ति ने 10 लाख डॉलर का इनाम जीता है वे अमेरिका के मैरीलैंड राज्य से है। इस व्यक्ति के मुताबिक उसे इमरजेंसी में अपने बेटे की जैकेट को ड्राई क्लीन कराने के लिए जाना पड़ा, वहीं उसने एक लॉटरी टिकट खरीदा, जिसमें वे 1 मिलियन डॉलर यानी 10 लाख डॉलर का पॉवरबॉल जैकपॉट जीता। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 7.5 करोड़ रु होती है।
कार के दरवाजे में फंसी बेटे की जैकेट
मैरीलैंड की प्रिंस जॉर्ज काउंटी के 51 वर्षीय इस व्यक्ति ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह अपने बेटे को स्कूल से लेने गया था। फिर उसने देखा कि उसके बेटे ने गलती से कार के दरवाजे में अपनी ऊन की जैकेट फंसा दी है, जो कि जमीन पर घसीट रही थी। दोनों पिता-बेटे करीबी शॉपिंग सेंटर में ड्राई क्लीनर के पास गए।
2 डॉलर में खरीदा टिकट
यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार पिता एक दुकान पर रुक गया और 22 सितंबर की ड्राइंग के लिए 2 डॉलर का क्विक पिक टिकट खरीदा। पिता ने कहा कि टिकट को अपने फोन से चेक करने से पहले एक सप्ताह से अधिक समय तक वो उनके घर पर काउंटर पर रहा। चेक करने पर पता चला कि यह टिकट असल में 1 मिलियन डॉलर के इनाम वाला है।
क्या करेंगे पैसों का
व्यक्ति इससे झटका लगा और उसे पीछे की ओर ठोकर लगी। उसे संभलने के लिए बैठना पड़ा। उसने इस झटके से संभलने के लिए अपना सिर पकड़ा। उस व्यक्ति ने कहा कि जीत के पैसों का इस्तेमाल बच्चों के कॉलेज के लिए बचत, बिलों का भुगतान, परिवार के सदस्यों की मदद और वैकेशन पर जाने के लिए किया जाएगा।
फ्री में जीते 1.11 करोड़ रु
हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को मुफ्त में लॉटरी टिकट मिला, जिससे वो 150,000 डॉलर का लॉटरी जैकपॉट जीत गया। भारतीय मुद्रा में यह रकम 1.11 करोड़ रु होती है। इस व्यक्ति ने द लोट के अधिकारियों को बताया कि उसे नंबुका हेड्स न्यूजएजेंसी में एक बोनस टिकट के रूप में अपना मुफ्त लकी लॉटरी मेगा जैकपॉट टिकट मिला। यानी ये व्यक्ति फ्री के लॉटरी टिकट से ही करोड़पति बन गया। बोनस टिकट से इस व्यक्ति ने 24 सितंबर को 145,796 डॉलर का जैकपॉट जीता। विजेता व्यक्ति ने अधिकारियों से कहा मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, खासकर मुफ्त टिकट पर यह पुरस्कार जीतने पर उसे काफी हैरानी है। वे बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा है। इस व्यक्ति ने कहा कि वह अभी भी विचार कर रहा है कि इनामी राशि का क्या किया जाए। उनका कहना है कि वे बच्चों की मदद करके इन पैसों को खर्च करने की शुरुआत करेंगे। वे वास्तव में इसका आनंद ले पाएंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
