नई दिल्ली, अप्रैल 25। किस्मत जितनी बलवान हो आपको उतनी ही जल्दी ही अमीर बना सकती है। हालांकि सब की किस्मत ऐसी नहीं होती कि कोई भी रातोंरात अमीर बन जाए। पर कुछ लोग होते हैं जो पत्थर को भी सोना बना देते हैं। ऐसा उनकी शानदार किस्मत के कारण कहा जाता है। ऐसी ही किस्मत पाई है पठानकोट (पंजाब) के एक मजदूर ने, जिसकी किस्मत रातोंरात एक लॉटरी ने बदल कर रख दी है। इस मजदूर को महज 100 रु के लॉटरी टिकट में करोड़ों रु का इनाम लगा है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
लगा एक करोड़ रु का इनाम
पंजाब के एक मजदूर ने पहली बार 100 रुपये के लॉटरी टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम जीता है। पठानकोट के रहने वाले बोध राज के अनुसार 100 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदने के उनके फैसले ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर 100 वेडनस्डे वीकली लॉटरी में एक करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता है।
मुश्किल से गुजर रहा था जीवन
गाँव अखरोता के रहने वाले 38 वर्षीय बोध राज अपने परिवार के लिए आजीविका कमाने और अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे था, लेकिन अब ये तमाम मुश्किलें उनके लिए अतीत की कहानियाँ हो गयी हैं। बोध राज के अनुसार उन्होंने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह जीवन में इतनी बड़ी रकम जीत सकते हैं। वे पूरे दिन की मेहनत के बाद हर महीने लगभग 10,000 रुपये कमा पाते थे।
दोस्त के कहने पर खरीदा टिकट
बोध राज के अनुसार उनके दोस्त, जो पंजाब स्टेट बैसाखी बम्पर टिकट खरीदने के लिए पठानकोट गए थे, के आग्रह पर उन्होंने अपने जीवन में पहली बार लॉटरी टिकट खरीदा। उनके पास 500 रुपये वाला बैसाखी बम्पर टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए उन्होंने 100 रुपये का टिकट खरीदा। उन्हें अपनी मेहनत की कमाई लॉटरी पर खर्च करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन बोध राज के अनुसार भगवान ने उनके लिए एक रास्ता बनाया।
अभी भी सपने में हैं बोध राज
बोध राज कहते हैं कि वो अभी भी सपने में हैं। उन्होंने फाइनेंस एंड प्लानिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर -33, चंडीगढ़ में लॉटरी विभाग के पास पुरस्कार जीतने के लिए जरूरी लॉटरी टिकट और आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जो जो स्कूल जाती हैं। बोध राज अब उनके बेहतर भविष्य की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जीतने वाली राशि का एक बड़ा हिस्सा अपनी बेटियों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। इसके अलावा अपने परिवार की वित्तीय जरूरतों का ध्यान रखेंगे।
महिला बनी करोड़पति
इससे पहले पंजाब के अमृतसर की रहने वाली रेणु चौहान ने भी एक करोड़ रु का इनाम जीता था। वे क हाउस वाइफ हैं। उन्होंने 100 रु का एक लॉटरी टिकट खरीदा था, जिसमें उन्होंने पूरे एक करोड़ रुपये का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर 100 प्लस लॉटरी में एक टिकट खरीदा था। पंजाब स्टेट डियर 100 प्लस लॉटरी के नतीजों ने रेणु की किस्मत बदल दी है। बता दें कि कई राज्य सरकारों की तरह पंजाब सरकार भी सरकारी लॉटरी चलाती है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications