नई दिल्ली, अगस्त 18। एक दंपति ने सोचा कि उन्होंने वॉशिंगटन लॉटरी गेम से 360 डॉलर (करीब 30 हजार रु) जीते हैं, लेकिन उनकी जीत की रकम असल में बहुत अधिक थी। लिनवुड के इस कपल ने जुलाई में फ्रेड मेयर में हिट 5 गेम के लिए टिकट खरीदा था। वॉशिंगटन लॉटरी के 15 अगस्त को जारी एक रिलीज के अनुसार, जब पति ने स्टोर पर कुछ सौ डॉलर की जीत को रिडीम कनरे की कोशिश की, तो क्लर्क ने उसे अपने पुरस्कार को रिडीम कनरे के लिए लॉटरी कार्यालय जाने के लिए कहा।
लॉटरी कार्यालय में क्या हुआ
असल में उन्होंने 360,000 डॉलर जीते थे, 360 डॉलर नहीं। भारतीय मुद्रा में यह रकम 2.86 करोड़ रु है। कर्मचारी ने व्यक्ति से पूछा कि "क्या आपको कुर्सी चाहिए?"। ऐसा उसने इसलिए पूछा कि क्योंकि उसे जीत का एहसास हुआ था कि वाकई हमने तगड़ा इनाम जीता है। एक कुर्सी लेने के बजाय, उसने कर्मचारी से कहा कि उसे लॉटरी का टिकट रिडीम करना है और दुकान से बाहर निकल गया।
पत्नी को बतायी पूरी बात
उसने पहले अपनी पत्नी को बताया। इस दंपति ने वाशिंगटन के लॉटरी एवरेट क्षेत्रीय कार्यालय जाने से पहले एक दूसरे से पूछा कि "कागज का यह छोटा सा टुकड़ा 360,000 डॉलर का है?"। दंपति ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे और बहू को अपनी जीत से 10,000 डॉलर दिए, जो अपने एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। बाकी रकम वे अपने रिटायरमेंट फंड में जोड़ देंगे।
600 डॉलर तक का इनाम
व्यक्ति काफी कन्फ्यूजन में था। उसे पता नहीं था कि उन्होंने जैकपॉट जीता है। स्थानीय स्टोर पर 600 डॉलर तक का ही इनाम देने की सीमा निर्धारित थी। इसीलिए उसे लॉटरी ऑफिस जाने के लिए कहा गया। स्टोर मैनेजर ने उसे सबसे पहले बताया कि वह दरअसल बहुत बड़ी धनराशि जीत गया है।
भारतीय ने जीता इनाम
केरल के कोट्टायम के रहने वाले संदानंद के साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसे वे जीवन भर नहीं भूल सकते। सदानंद को 500 रुपये के नोट का छुट्टा कराना था। इसके लिए उन्होंने मजबूरन एक लॉटरी का टिकट खरीदा। इस लॉटरी के टिकट ने उनकी किस्मत बदल दी। क्योंकि वे मजबूरी में खरीदे गए इस टिकट से करोड़पति बन गए थे।
सब्जी खरीदने गए थे
सदानंद सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले थे। उनके पास 500 रुपये का एक नोट था। वे उसे छुट्टे कराने के लिहाज से एक लॉटरी टिकट खरीदने पर मजबूर हो गए। छुट्टे पैसों से उन्होंने सब्जी खरीदी और घर आ गए। कुछ घंटे बाद ही उनकी किस्मत तब बदल गयी, जब उन्हें पता चला कि वे जैकपॉट जीते हैं। जैकपॉट में सदानंद पूरे 12 करोड़ रु जीते। हालांकि सदानंद ने पहले भी कई बार लॉटरी खरीदी मगर कभी भी उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। 12 करोड़ रु में से एक हिस्सा टैक्स का काटा गया और बाकी 7.39 करोड़ रु सदानंद को मिले। तमिलनाडु के दो लोग 10 करोड़ रु का इनाम जीते थे। ये थे डॉ एम प्रदीप कुमार और उनके रिश्तेदार एन रामेसन, जो तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी को रिसीव करने गए थे, मगर वहीं परिसर से उन्होंने लॉटरी टिकट खरीदा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications