नई दिल्ली, अगस्त 14। किस्मत का खेल ऐसा है जिसके बारे में कोई कुछ भी दावे से नहीं कह सकता। किस्मत कब किसी को अमीर बना दे या अर्श से फर्श पर ला दे, कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही होता है लॉटरी में, जहां बहुत से लोग सालों साल लॉटरी खरीद कर भी कुछ नहीं जीत पाते, जबकि कुछ लोग एक झटके में ही करोड़पति बन जाते हैं। एक अमेरिकी व्यक्ति के साथ ऐसा ही हुआ है, जो 2 हफ्तों में दो लॉटरी जीत कर 22 करोड़ रु से ज्यादा का मालिक बन गया। आइए जानते हैं इस व्यक्ति की कहानी।
कितना इनाम जीता
एक दक्षिण कैरोलिना का व्यक्ति जो पहले 40,000 डॉलर की लॉटरी जीता। मगर उसकी किस्मत में इतना ही इनाम नहीं था। बल्कि वे सिर्फ 2 हफ्ते बाद 30 लाख डॉलर का जैकपॉट जीत लिया। यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार ग्रैंड स्ट्रैंड मैन ने साउथ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह अपने 40,000 डॉलर मेगा मिलियन्स पुरस्कार के बाद भाग्यशाली महसूस कर रहा था, इसलिए उसने 27 जुलाई की ड्राइंग के लिए एक अतिरिक्त टिकट खरीदा। ये टिकट उसने तब खरीदा जब वह अपनी कार में फ्यूल भरवाने के लिए मर्फी यूएसए गैस स्टेशन पर पहुंचा।
फैमिली हो गयी हैरान
जो टिकट उसने गैस स्टेशन से खरीदा उसमें उसे 30 लाख डॉलर का इनाम लगा। यानी 2 हफ्तों में कुल मिला कर 30.40 लाख डॉलर की इनामी राशि इस व्यक्ति ने हासिल की। भारतीय मुद्रा में देखें तो यह रकम 22.27 करोड़ रु होते हैं। इनाम जीतने वाले व्यक्ति ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। उन्होंने जब यह खबर परिवार को दी तो उनका परिवार हैरान हो गया।
1.3 करोड़ में एक विजेता
लॉटरी अधिकारियों के अनुसार मेगा मिलियन्स में 40,000 डॉलर जीतने की संभावना 931,001 में से 1 है और 30 लाख डॉलर जीतने की संभावना 1.3 करोड़ में लगभग 1 है। इससे पहले हाल ही में मिसौरी की एक महिला की किस्मत तब मिनटों में बदल गई जब उसने फ्लोरिडा लॉटरी स्क्रैच-ऑफ टिकट में 10 लाख डॉलर का इनाम जीता।
टाइम पास के लिए खरीदा टिकट
इस महिला ने यह टिकट अपनी फ्लाइट कैंसल होने के बाद टाइम पास के लिए खरीदा था। ये महिला है कैनसस सिटी, मिसौरी की 51 वर्षीय एंजेला कारवेला, जिन्होंने पिछले महीने द फास्टेस्ट रोड से यूएसडी 1,000,000 स्क्रैच-ऑफ गेम में 10 लाख डॉलर का टॉप इनाम जीता। यह 10 लाख डॉलर की वैल्यू भारतीय मुद्रा मे करीब 7.4 करोड़ रु होती है। जहां तक लॉटरी के इनाम का सवाल है तो इसमें पेमेंट लेने के अलग-अलग ऑप्शन थे, जिसमें से एंजेला ने एक साथ 7.90 लाख डॉलर लेने का ऑप्शन चुना।
कहां से खरीदा टिकट
एंजेला के अनुसार मुझे लग रहा था कि मेरी फ्लाइट अप्रत्याशित रूप से रद्द होने के बाद कुछ अजीब होने वाला है। और हुआ ये कि वे अमीर हो गईं। एंजेला ने टेम्पा (फ्लोरिडा) के पूर्व में ब्रैंडन में एक पब्लिक्स सुपरमार्केट से अपना विजयी टिकट खरीदा। इस विजेता टिकट की बिक्री के लिए स्टोर को 2,000 डॉलर का बोनस बतौर कमीशन मिलेगा। एंजेला ने जो यूएसडी 30 गेम जीता, वह फरवरी 2020 में लॉन्च हुआ था और इसमें 10 लाख डॉलर के 155 टॉप पुरस्कार और 9.48 करोड़ डॉलर से अधिक के नकद पुरस्कार शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications