नयी दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अब अपने प्लान के साथ अमेजन प्राइम की पेशकश नहीं कर रही है। कंपनी ने अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन देना बंद कर दिया है, जो इसके ग्राहकों के लिए झटका है। मुफ्त में मिलने वाला ये बेनेफिट अब बीएसएनएल ग्राहकों को नहीं मिलेगा। कई ग्राहकों ने बीएसएनएल के इस फैसले के खिलाफ ट्विटर पर असंतोष व्यक्त किया। कुछ ग्राहकों ने बीएसएनएल की वेबसाइट से अमेज़ॅन प्राइम ऑफ़र ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। अगर आप भी बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो बता दें कि कंपनी ने अपनी इस सर्विस को पिछले हफ्ते ही रोक दिया था। बीएसएनएल के 750 रुपये से अधिक के सभी ब्रॉडबैंड प्लान के साथ अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन अब उपलब्ध नहीं है।
अमेजन की साइट से भी गायब हुआ ऑफर
टेलीकॉमटॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल ने अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन को बंद करने की जानकारी अपनी केरल वेबसाइट और उसी के ट्विटर से दी थी। बता दें कि अमेज़न की वेबसाइट FAQ सेक्शन में से भी बीएसएनएल से संबंधित इस प्रस्ताव को हटा दिया गया है। लिंक पर क्लिक करने पर आपको निष्क्रिय लिंक पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। हालांकि बीएसएनएल के पोर्टल पर FAQ और T&C पर अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन की डिटेल अभी भी एक्टिव है। मगर ये कंफर्म है कि कंपनी अब ये ऑफर अपने ग्राहकों को नहीं दे रही है।
फ्री मिलता था अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन
बीएसएनएल ब्रॉडबैंड ग्राहकों को पहले अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन 745 रुपये से शुरू होने वाले प्लानों पर मिलता था। बाद में कंपनी ने जुलाई 2019 में 499 रुपये तक के प्लानों पर भी ये फ्री ऑफर देना शुरू कर दिया था। ग्राहकों को फ्री में एक साल के लिए अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलता था। मगर अब ये ऑफर उपलब्ध नहीं है। इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि बीएसएनएल और अमेज़न मिलकर इस ऑफर को फिर से लाएंगे या नहीं। मगर फिलहाल के लिए बीएसएनएल ग्राहकों को ये मुफ्त बेनेफिट अब नहीं मिलेगा।
लॉकडाउन में बीएसएनएल का तोहफा
बीएसएनएल कोरोना महामारी के समय में अपने ग्राहकों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। कंपनी ने लॉकडाउन के पहले चरण के शुरू होने के दौरान Work@Home नाम से एक प्लान शुरू किया थी। भले ही आपको अब एक साल के लिए अमेज़न प्राइम फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिल रहा, लेकिन आपको इस प्लान के तहत कंपनी दैनिक डेटा बेनेफिट दे रही है। जो लोग पहले से ही बीएसएनएल के ग्राहक हैं, उन्हें अपने लिए इस प्लान का लाभ उठाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस प्लान का लाभ उठाने वाले ग्राहकों को 10 एमबीपीएस की गति से 5 जीबी दैनिक डेटा मिलेगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications