Top Billionaires In World: साल 2023 किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए खराब रहा है। इस साल के दौरान कई बिजनेसमैन को अच्छा खासा मुनाफा हुआ है तो कुछ को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है। यह दिसंबर का आखिरी महीना चल रहा है और इसके बाद साल 2024 आ जाएगा। आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी मार्केट कैपिटलाइजेशन जबरदस्त है और इस साल इन कंपनियों को अच्छा खासा मुनाफा भी हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे अमीर लोगों में टॉप 10 की लिस्ट में यूनाइटेड स्टेट से 9 उद्योगपति शामिल हैं। इनमें दूसरे नंबर पर फ्रांस के बिजनेसमैन हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के सबसे बड़े 5 उद्योगपतियों की जानकारी देने जा रहे हैं। यह 2023 के अंत तक सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर बने रहे।

नंबर एक पर बरकरार हैं एलन मस्क
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के टेक्सास के निवासी एलन मस्क सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नंबर एक पर बरकरार है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क की नेटवर्थ 244.4 बिलियन डॉलर की है। मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ है। इसके अलावा उनकी कंपनी स्पेस एक्स ने आगे आने वाले कुछ सालों में स्पेस एक्सप्लोरेशन का प्लान बनाया है। इस समय टेस्ला में एलन मस्क 23 प्रतिशत शेयर की हिस्सेदार हैं। साल 2022 के अक्टूबर महीने में एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर की कीमत में खरीदा था और खूब सुर्खियां भी बटोरीं थीं। साल 2021 के नवंबर महीने में मस्क 320 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ पर पहुंच गए थे।
बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली को मिली दूसरी पोजीशन
74 साल की उम्र वाले बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। यह फ्रांस के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माने जाने वाले पेरिस में रहते हैं। ये एलवीएमएच कंपनी के सीईओ हैं। ये दुनिया की सबसे बड़ी लक्जरी गुड्स कंपनी है, जिसमें लगभग 70 प्रसिद्ध फैशन और सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड शामिल हैं। आपको बताते चलें कि इस समय बर्नार्ड की टोटल वेल्थ 187.9 बिलियन डॉलर की है।
जेफ बेजॉस तीसरे नंबर पर बरकरार
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के जेफ बेजॉस भी अमेरिका के रहने वाले हैं। इस ये समय 59 साल की उम्र के हैं। जेफ ने अमेजॉन के अध्यक्ष पद से जुलाई 2021 में इस्तीफा दे दिया था। हालांकि वह अभी भी इस कंपनी के अध्यक्ष बने हुए हैं। 169.3 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ जैफ बेजॉस दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं।
लैरी एलिसन को मिला चौथा स्थान
साल 2023 के खत्म होने से पहले लैरी एलिसन 147.5 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ चौथे नंबर पर हैं। ये भी यूनाइटेड स्टेट्स के निवासी हैं। इन्होने 1977 में को-फाउंडर के रूप में सॉफ्टवेयर फर्म ओरेकल की नींव रखी थी। लैरी एलिसन साल 2014 तक इस कंपनी के सीईओ भी रहे थे। इस समय ये कंपनी के अध्यक्ष और के टेक्नोलॉजी ऑफीसर के रोल को संभालते हैं। साल 2012 में इन्होंने 300 मिलियन डॉलर का एक आईलैंड खरीदा था जो हवाई में है।
वारेन बफेट ने हासिल किया पांचवां स्थान
118.5 बिलियन डॉलर की नेटवर्क के साथ वारेन बफेट पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। यह अमेरिका के रहने वाले हैं और उनकी आमदनी का मुख्य स्रोत बर्कशायर हैथवे है। वारेन बर्कशायर हैथवे के प्रमुख हैं, जो एक डाइवर्स पोर्टफोलियो वाला निवेश समूह है, जिसमें बीमा प्रदाता जिको, बैटरी निर्माता ड्यूरासेल और रेस्तरां श्रृंखला डेयरी क्वीन जैसी कई कंपनियां शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications