Longest Vande Bharat Train: वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की सर्विसेस को त्यौहार के सीजन में शुरू कर दिया गया है। इस ट्रेन की अवधि को ऐसे में बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि अब नई दिल्ली-पटना रूट पर दुनिया की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जाएगा जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा। आइए आपको बताते हैं कि इस ट्रेन का किराया क्या है और इसका रूट क्या रहेगा।

30 नवंबर तक दिल्ली से पटना तक करें सफर
देश की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली और पटना के बीच चलाई जा रही है। यह ट्रेन 994 किलोमीटर की कुल यात्रा 11 घंटे 35 मिनट में पूरी करेगी। पहले 20 नवंबर 2024 तक नई दिल्ली से पटना जंक्शन के बीच ट्रेन संख्या 02252 चलनी थी, लेकिन अब इस अवधि को बढ़ा कर 29 नवंबर 2024 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन को 22 नवंबर, 24 नवंबर, 27 नवंबर और 29 नवंबर 2024 को भी चलाने का निर्णय लिया जाएगा। इसी तरह पटना जंक्शन से नई दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 02251 चलेगी। पहले इस ट्रेन को 21 नवंबर 2024 तक चलाया जाना था, लेकिन अब इसका संचालन 30 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। इस ट्रेन की सेवा को 23, 25, 28 और 30 नवंबर 2024 तक बढ़ाया गया है।
ये है ट्रेन का पूरा शेड्यूल
यह देश की सबसे लंबी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 8:25 बजे रवाना होगी। फिर यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, बक्सर और आरा जंक्शन होते हुए रात 8 बजे पटना पहुंचेगी।
इसके बाद दोपहर 1:02 बजे कानपुर पहुंचेगी और दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी और 3:05 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। फिर ट्रेन 5 मिनट के ठहराव के साथ दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन शाम 4:50 बजे दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और 5 बजे रवाना होगी और ट्रेन बक्सर में 6:15 बजे पहुंचेगी और 6:17 बजे रवाना होगी।
इसके बाद यह ट्रेन आरा जंक्शन पर 7:08 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पटना जंक्शन पर रात 8:00 बजे पहुंचेगी और यह ट्रेन सुबह 7.30 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
फिर यह ट्रेन आरा जंक्शन पर सुबह 8.05 बजे पहुंचेगी और 8.07 बजे रवाना होगी और यह ट्रेन बक्सर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल होकर रवाना होगी। अंत में यह ट्रेन इसी मार्ग से शाम 7 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इतना पड़ेगा ट्रेन का किराया
इस ट्रन में एसी चेयर कार का टिकट 2575 रुपये रखा गया है और एसी एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए पटना-दिल्ली का किराया 4,655 रुपये रखा गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
