Aadhaar Card के डाटाबेस में आज तक की सबसे बड़ी सेंध की खबर है। एक अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी फर्म ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि भारत के लगभग 81 करोड़ 50 लख लोगों का आधार कार्ड का डाटा लीक हो गया है। जिन डाटा की डार्क वेब पर हो रही है। इस डाटा लीक में लोगों के मोबाइल नंबर, नाम, पता और आधार कार्ड नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डाटा लीक के जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी गई है। इस डाटा की खबर के बाद आधार के गलत उपयोग का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है। ऐसे में कई बार लोग अपना आधार कार्ड को लॉक करना चाहते है जिससे उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल न हो। आज हम आपको अपना आधार लॉक करके की प्रोसेस बताने जा रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

अपने आधार को ऐसे करें ऑनलाइन लॉक
आपको अपने आधार को लॉक करने के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा और लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको आधार सर्विसेज के सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको आधार लॉक / अनलॉक पर लीक करना होगा।
आपको इसके बाद लॉक यूआईडी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद दिए गए निर्देशों को फॉलो करना है और आधार को लॉक करें।
जानिए एसएमएस के जरिए कैसे करें आधार लॉक
एसएमएस के जरिए आधार को लॉक करने के लिए आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर से GETOTP और आधार नंबर के आखिरी 4 डिजीट लिखकर 1947 पर मैसेज भेजना होगा।
अगर हम उदाहरण से समझे त उदाहरण के लिए अगर आपका आधार नंबर 123456789012 तो आपको GETOTP 9012 लिखकर मैसेज भेजना होगा। जब ओटीपी आ जाता है तो फिर इसके बाद LOCKUID OTP के साथ आधार के आखिरी 4 डिजीट लिखकर मैसेज भेजें।
अगर आप आधार नंबर 123456789012 है और OTP नंबर 606060 है तो फिर आपको LOCKUID 9012 606060 लिखकर भेजना होगा। जब आप इस एसएमएस को भेज देते है तो फिर इसके बाद आपका आधार लॉक हो जायेगा।
आपको एक बात ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आधार लॉक होने के बाद बैंक में या किसी भी अन्य जगह पर आपके बायोमैट्रिक यानी फिंगरप्रिंट्स, रेटिना स्कैन आदि का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। आप ऊपर बताए गए लॉक के तरीके से ही आप आधार को अन लॉक भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications