Loan: लोगों को बैंक की तरफ से आसानी से पर्सनल लोन काफी कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक की तरफ से अब कई तरह के लोन दिए जा रहे हैं जो आपको कई कामों में सहायता कर सकते हैं। हालांकि, कई बार हम लोन प्री पेमेंट कर जल्दी से निपटा देने की प्रयास करते हैं।
अगर आप भी लोन का प्री पेमेंट करके जल्दी से लोन का निपटान करने का मन बना रहे हैं तो फिर आपको कुछ बातों का ध्यान देना काफी जरूरी है। इससे आपको फ्यूचर में होने वाली दिक्कत से बचने में सहायता मिलेगी।

लोन का प्री-मेमेंट करने पर कई बार आपको बैंक या वित्तीय संस्थान की तरफ से आपसे पेनल्टी चार्ज किया जाता है। अब यह सवाल उठता है कि अपना पैसा वापस लेने में बैंक पेनल्टी क्यों लगाती है।
अगर हम इसके जवाब की बात करें तो फिर इसका जवाब है कि एक तय वक्त के लिए बैंक आपको पैसा देती है जिसके ब्याज से उसका फायदा होता है। ऐसे में अपना मुनाफा कम होता देखकर वो पेनल्टी लगा देता है।
बैंक के द्वारा कई बार लगाई जाने वाली पेनल्टी इतनी अधिक होती है कि प्रीपेमेंट करना ठीक नहीं होता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही एक बड़ा भुगतान करने से आपके लिक्विडिटी पर भी असर पड़ता है। इमरजेंसी के वक्त में फंड की कमी पड़ सकती है।
आपको लोन का प्री पेमेंट करने से पहले अपने आय कर के बारे में भी सोचने की आवश्यकता है। आप आयकर की धारा 80सी में तहत होम लोन की राशि पर 1 लाख 50 हजार रु तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
इसके साथ ही ब्याज की राशि पर 2 लाख रु तक का एग्जंप्शन मिलता है। प्री-पेमेंट से आपको इसका नुकसान होता है। आपको लोन का प्री पेमेंट करते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि पैसे देने के बाद भी आपके पास, पर्याप्त धन बचा रहे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नियम के मुताबिक, लोन की ब्याज दर फ्लोटिंग है तो बैंक प्रीपेमेंट पर पेनल्टी नहीं लगा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications