नई दिल्ली, अगस्त 7। कई सरकारी बैंकों ने घोषणा की थी कि वे ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन देंगे। यह सुविधा कोविड-19 के ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल खर्च के लिए शुरू की गयी थी। ये फैसिलिटी कोरोना की दूसरी लहर के बीच मई की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेश किए गए राहत उपायों में से थी। इस योजना के तहत न्यूनतम 25,000 रुपये का लोन दिया जा रहा है। जबकि आपको अधिकतम 5 लाख रु का लोन मिल सकता है। लोन चुकाने की अवधि पांच साल है और बैंक इसके लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लेगा। इतना ही नहीं बैंक के आधार पर तीन से छह महीने का लोन मोराटोरियम भी है। लोन आपको एक रियायती दर पर मिलेगा। शुरुआती ब्याज दर 6.85 प्रतिशत है। अच्छी बात यह है कि ये लोन कोलेट्रल फ्री (गारंटी की जरूरत नहीं) हैं।
क्या हैं नियम
ध्यान रहे कि इस स्कीम के तहत लोन लेने के लिए कुछ शर्तें और नियम हैं, जिन्हें पूरा करना होगा। सबसे पहले तो आपको कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट जरूरत होगी। आपको एक अंडरटेकिंग भी देनी होगी, कि जो पैसा आप बतौर लोन ले रहे हैं वो कोविड-19 उपचार के लिए ही हैं। जिन लोगों ने बैंक से रिटेल लोन लिया है वे भी ये लोन ले सकते हैं। नॉन-सैलेरीड लोगों के लिए उन्हें नियमित रूप से दाखिल इनकम टैक्स रिटर्न किया होना चाहिए और बैंक में बचत या चालू खाता होना चाहिए।
एसबीआई में कितनी है ब्याज दर
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहकों को न्यूनतम लोन राशि के रूप में 25,000 रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये दे रहा है। लोन पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर लागू होगी। लोन के लिए कार्यकाल पांच वर्ष होगा जिसके भीतर लोन चुकाया जा सकता है। बैंक वेतनभोगी और गैर-वेतनभोगी व्यक्तियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी लोन की पेशकश कर रहा है।
पीएनबी
यह बैंक 'पीएनबी सहयोग रिन कोविड' ब्रांड के तहत कोविड-19 उपचार के लिए लोन दे रहा है। यह लोन स्कीम अप्रैल 2021 से शुरू हुई है। आपको लोन अपने या परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए मिलेगा। यह लोन केवल बैंक के सैलेरी खाताधारकों को दिया जाएगा। उनमें भी पिछले 12 महीनों से वेतन प्राप्त करते रहना जरूरी है। बैंक आपको 8.5 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन दे रहा है। यहां आपको अधिकतम 3 लाख रु का लोन मिलेगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा
जिन लोगों ने पहले से ही बैंक से लोन लिया है वे इस लोन के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। बैंक मासिक ब्याज दर लेता है जिसकी गणना 'बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट' + एसपी + 2.75 प्रतिशत प्रति वर्ष (मासिक) के रूप में की जा सकती है।
यूनियन बैंक और केनरा बैंक
केनरा बैंक 'सुरक्षा पर्सनल लोन' नाम से लोन देता है। यह कोविड-19 उपचार लोन के समान काम करता है। इसमें न्यूनतम लोन राशि 25,000 रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये है। यूनियन बैंक ग्राहकों को अधिकतम पांच साल की अवधि के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ लोन दे रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
