नयी दिल्ली। आज के समय में लोन प्रोसेस काफी आसान हो गई है। लोन के लिए आपको बैंकों के चक्कर काटने की जरूरत है। मगर अब लोन लेने के लिए जो सबसे ज्यादा जरूरी है वो है अच्छा क्रेडिट स्कोर। अगर आपका क्रेडिट स्कोर ठीक-ठाक है तो आपको लोन मिलने में दिक्कत नहीं होगी। हालांकि कुछ स्थितियां ऐसी हैं जिनमें अच्छे क्रेडिट स्कोर के बावजूद भी लोन नहीं मिलता। असल में बैंक या एनबीएफसी आपको लोन देने से पहले ये देखती है कि क्या आप पूरा पैसा लौटा सकेंगे। अगर बैंक या लोन देने वाली कंपनी को ऐसा लगा कि आप इसमें सफल नहीं होंगे तो ऐसा संभव है कि आपको लोन न मिले। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में जिनके चलते आपकी लोन डील रद्द हो सकती है।
आयु है अहम
लोन के समय बैंक आपकी उम्र पर जरूर ध्यान देगा। 60 साल से ज्यादा आयु वालों को मिलने में दिक्कत हो सकती है। खास कर तब जब वे लंबी अवधि वाला कोई लोन लेना चाहते हों। रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंच चुके लोगों को भी 25 साल जैसी लंबी अवधि वाला लोन नहीं मिलता। असल में बैंक या एनबीएफसी आपके लोन चुकाने की क्षमता को लेकर निश्चित नहीं होते। इसलिए ज्यादा उम्र वालों को अच्छे क्रेडिट स्कोर के बावजूद लोन मिलना कठिन होता है।
आपकी सैलेरी की भूमिका
आप किसी भी तरीके के लोन के लिए आवेदन करें आपकी इनकम बहुत जरूरी है। यहां इनकम का मतलब सैलेरी है। असल में मासिक ईएमआई का भुगतान आपको सैलेरी में से ही करना होगा और बैंक आपकी इनकम जरूर देखेगा। अगर आपकी इनकम बैंक के स्टैंडर्ड से कम है तो आपको हाई क्रेडिट स्कोर के बावजूद लोन नहीं मिलेगा। क्योंकि ये भी एक साफ स्थिति है कि बैंक आपके रीपेमेंट क्षमता पर भरोसा नहीं करेगा।
इनकम और ईएमआई
आप किसी लोन के लिए आवेदन करें तो बैंक आपकी मासिक सैलेरी और ईएमआई के अनुपात को देखता है। अगर आपकी मासिक ईएमआई आपकी सैलेरी की तुलना में 50 फीसदी से कम है तो आपको लोन मिलने की ज्यादा संभावना होगी। इसलिए इनकम और ईएमआई अनुपात को आप भी ध्यान में रखें।
जॉब अनुभव भी देखा जाता है
लोन के मामले में आपकी जॉब बहुत मायने रखती है। लोन लेते समय सबसे पहले देखा जाता है आपका अनुभव। आम तौर पर लोन के समय कम से कम 2 साल के अनुभाव की मांग की जाती है। क्योंकि 2 साल के जॉब अनुभव से आपके लोन चुकाने में असफल होने की संभावना कम हो जाती है। अगर आपने थोड़े-थोड़े समय में कुछ नौकरियां बदली हों तो ये अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे लोगों पर बैंक का भरोसा कम रहता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
