नई दिल्ली। देश में जब कोनोना महामारी फैली थी, उस वक्त भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा फैसला लेते हुए लोन लेने वालों को काफी राहत दी थी। आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी थी कि वह आवेदन करने वालों से लोन की किस्त की वसूली रोक दे। इस राहत का देश में लाखों लोन लेने वालों ने फायदा उठाया था। लेकिन अब इस लोन की किस्त में मिली यह राहत खत्म होने का समय आ गया है। आरबीआई ने यह राहत 31 अगस्त 2020 तक ही दी थी। इस प्रकार अब 1 सितंबर 2020 से लोगों को अपने लोन की पूरी किस्त भरनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए है कि अभी तक आरबीआई ने लोन की किस्त न भरने की छूट को बढ़ाया नहीं है। ऐसे में आइये जानते यह पूरा मामला क्या है और आप कैसे प्रभावित होंगे।
1 सितंबर 2020 से देनी होगी लोन की पूरी किस्त
वित्त मंत्रालय और आरबीआई ने बैंकों से लोन लेने वालों को किस्त जमा करने में छूट यानी मोरेटोरियम योजना का घोषणा की थी। यह मोरेटोरियम योजना पहले 3 महीने के घोषित की गई थी, जिसे बाद में 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया था। अब यह बढ़े हुए 3 माह की अवधि भी 31 अगस्त 2020 को खत्म हो रही है। ऐसे में यह तय नहीं हो पा रहा है कि लोन मोरेटोरियम स्कीम आगे बढ़ेगी या नहीं? जहां तक आरबीआई की बात है तो उसने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में लोगों को 1 सितंबर 2020 से अपने लोन की पूरी किस्त भरना पड़ेगी।
जानिए लोन मोरेटोरियम पर आरबीआई गवर्नर की राय
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बीते दिन एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बताया थाा कि लोन मोरेटोरियम लॉकडाउन के दौरान लोगों को राहत देने के लिए सरकार और आरबीआई का एक कदम था। इसके अलावा लोन मोरेटोरियम को एक समय की देना संभव होता है।
बैंकों नहीं चाहते लोन मोरेटोरियम को बढ़े
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के अनुसार महामरी की रोकथाम के बाद देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती के रास्ते पर लाने के लिए आगे बढ़ना होगा। वित्तीय क्षेत्र को सामान्य स्थिति में लौटना चाहिए। आरबीआई गवर्नर ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह से यह नहीं मानना चाहिए कि आरबीआई उपायों को जल्द हटा लेगा। हालांकि एसबीआई, एचडीएफसी, पीएनबी सहित कई बैंकों ने मांग की थी कि लोन मोरेटोरियम को आगे न बढ़ाया जाए।
बैंक चाहें तो दे सकते हैं राहत
लोन मोरेटोरियम पर अगर सरकार और आरबीआई आगे बढ़ाने की घोषणा नहीं करते हैं, तब भी बैंक ऐसा अपने आप कर सकते हैं। लेकिन यह बैंकों पर निर्भर करेगा। लोन की किस्त न मिलने से बैंकों का कैश फ्लो भी प्रभावित हो रहा है। क्यों कि बैंक को अपने लोन की किस्त समय पर नहीं मिलेगी तो पूरा बैंकिंग सिस्टम ही बैठ जाएगा, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी बुरा होगा। हालांकि जानकारी के अनुसार बैंक जिन विकल्प पर बैंक विचार कर रहे हैं, उसमें होम लोन को कुछ महीने के लिए बंद करने या 2 साल तक मौजूदा किस्त को कम करने का विकल्प दिया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
