Loan Moratorium : आज के समय में प्रॉपर्टी खरीदने, वाहन खरीदने समेत अन्य जरुरी कामों के लिए लोग लोन लेते हैं। लोन मिलने के बाद जैसे ही अकाउंट में पैसा मिलता है, वैसे ही लोन भरने के लिए ईएमाआई शुरु हो जाती है। कई बार ऐसा भी हो जाता है कि लोन की किस्त दे पाना मुश्किल हो जाता है। अगर ग्राहक किस्त नहीं भरता है तो उसे पेनाल्टी देनी पड़ती है। लेकिन ऐसी स्थिति में बैंक से लोन मोरेटोरियम (Loan Moratorium) के माध्यम से किस्त चुकाने के लिए कुछ समय की मोहलत मांगा जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं की लोन मोरेटोरियम क्या होता है।

Loan Moratorium क्या होता है
लोन मोरेटोरियम की मदद से आपको लोन चुकाने के लिए थोड़ा समय मिल जाता है। इस सुविधा की मदद से लोन लेने वाले व्यक्ति को थोड़े समय के लिए किश्त नहीं चुकानी होती है। अगर ग्राहक किसी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है तो उसे काफी हद तक राहत मिल जाती है। सामान्य भाषा में कहें तो लोन की ईएमआई से आप कुछ महीने का ब्रेक ले सकते हैं।
मोराटोरियम से लोन में छूट नहीं मिलती है
मोरेटोरियम के माध्यम से आप लोन की किस्त को ही रोक सकते हैं। इससे ईएमआई की राशी माफ नही होती है। आपको लोन पर लगने वाले ब्याज में भी रियायत मिलती है। मोरेटोरियम के जिस पीरियड में आपको लोन की ईएमआई भरने से छूट मिली है। उस पिरियड में भी आपको लोन पर लगने वाला ब्याज देना होता है।

क्या है फायदा
लोग यह समझते हैं कि जब ब्याज देना ही है,तो आखिर लोन मोरेटोरियम का फायदा क्या पहूचाता है। चलिए आपको बताते हैं। अगर आप सामान्य तौर पर ईएमआई भरने से चूक जाते हैं, तो आपको ब्याज के साथ पेनाल्टी भी देनी पड़ती है। ईएमआई छोड़ने से सिबिल स्कोर भी खराब होता है। लेकिन लोन मोरेटोरियम के माध्यम से लोन की ईएमआई बैंक की तरफ से मिलती है। ऐसे में आपके क्रेडिट स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ता है।

कौन कर सकता है अप्लाई
लोन मोरेटोरियम के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है, यह सवाल सबके मन में रहता है। लोन मोराटोरियम के लिए कोई भी व्यक्ति जिसने लोन ले रखा है, अप्लाई कर सकता है। आप खराब समय मे लोन मोराटोरियम का फायदा उठा सकता है।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications