नई दिल्ली, मई 26। किसी को भी कभी भी लोन की जरूरत पड़ सकती है। वैसे आज के समय में लोन लेना काफी आसान है। मगर लोन लेने से पहले आपको लोन के नियम और शर्तों के बारे में अच्छी तरह डिटेल लेनी चाहिए। एक और अहम बात कि आप चाहें होम लोन लें या फिर पर्सनल लोन, आपको उसे समय से पहले चुकाने की कोशिश करनी चाहिए। समय से पहले लोन चुकाने के कई फायदे हैं। यहां हम आपको समय से पहले अपना लोन चुकाने का तरीका और उसके फायदे बताएंगे।
ये हैं तीन बड़े फायदे
पहले बात करते हैं समय से पहले लोन चुकाने की। इनमें सबसे पहला और अहम बेनेफिट ब्याज का बोझ कम होना। आप जितना जल्दी लोन चुका देंगे आपको उतना कम ब्याज अदा करना होगा। लोन जितना लंबा चलता है ब्याज भी उतना ही अधिक चुकाना होता है। दूसरा फायदा है लोन फ्री होना। आप लोन से मुक्त होकर दूसरे वित्तीय टार्गेट पूरे कर सकते हैं। तीसरा अहम फायदा है कि अगर आप एक लोन समय से पहले चुका दें तो आपका सिबिल अच्छा बनेगा। इससे आपको भविष्य में दोबारा लोन मिलना आसान हो जाएगा।
कैसे चुकाया जाता है लोन
हम आपको यहां लोन चुकाने के तीन तरीके बताएंगे। यहां हम पर्सनल लोन का उदाहरण लेकर बताएंगे कि आप किन 3 तरीकों से लोन अदा कर सकते हैं। इन तीन तरीकों में रेगुलर क्लोजर (सामान्य अदायगी), प्री-क्लोजर या फोरक्लोजर (समय से पहले अदायगी) और आशिंक भुगतान शामिल हैं। अब जानते हैं इन तरीकों का मतलब।
रेगुलर क्लोजर या सामान्य भुगतान
रेगुलर क्लोजर यानी आपके द्वारा नियमित तरीके से लोन की अदायगी। ये एक सामान्य प्रोसेस है कि आपने बैंक से लोन लिया और लोन अवधि के लिहाज से आपकी ईएमआई बन गयी। फिर आप मासिक आधार पर ईएमआई अदा करते रहें। लोन पूरा होने पर उसे बंद करने के लिए बैंक से जरूर संपर्क करें। क्योंकि लोन पूरा अदा कर देने पर आपको बैंक से एनओसी जरूरी तौर पर लेना चाहिए। ये एक प्रूफ है कि आपने लोन चुका दिया।
प्री-क्लोजर या फोरक्लोजर
यही वो तरीका है, जिसके जरिए आप समय से पहले लोन अदा कर सकते हैं। होता यह है कि अगर आप समय से पहले लोन चुकाना चाहें तो बैंक से संपर्क करें। बैंक आपसे समय से पहले लोन निपटाने के लिए कुछ चार्ज लेगा। मगर इससे आप पर ब्याज का बोझ बहुत कम हो जाएगा। बैंक आपसे बतौर चार्ज बकाया राशि का 2-4 फीसदी तक ले सकता है। उदाहरण के लिए आपने 5 लाख रु का लोन लिया और 3 लाख रु अदा कर दिए। बचे 2 लाख रु। आपको कहीं से 2 लाख रु मिले और आप चाहते हैं उनसे लोन खत्म कर देना। तो बैंक आपसे 2 लाख रु सहित उनका 2-4 फीसदी एक्स्ट्रा अमाउंट लेगा। इस तरह आपका समय से पहले ही लोन अदा हो जाएगा।
पार्ट-पेमेंट या आंशिक भुगतान
ये एक और तरीका है, जिसके जरिए आप समय से पहले ही लोन अदा कर सकते हैं। इसमें होता है यह है कि आप बचा हुआ लोन एक साथ न चुका कर अपनी ईएमआई बढ़वाते हैं। जब ईएमआई बढ़ेगी तो लोन अवधि अपने आप कम हो जाएगी। इसके लिए आपको बैंक में रिक्वेस्ट करनी होती है, जिसकी मंजूरी पर बैंक की तरफ से आपकी नयी ईएमआई शुरू हो जाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications