
Loan : अगर आप लोन लेने के बारे में विचार कर रहे है, तो फिर ये खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। आप चाहें दुनिया के किसी भी कोने में हो और आपको पैसे की जरुरत है, तो फिर आप आसानी से एटीएम मशीन के माध्यम से पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है। आपको लोन लेना है, तो फिर आपको अब इसके लिए बैंक के चक्कर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। चलिए जानते है इसके बारे में।
एटीएम लोन के फायदे
अगर आप एटीएम लोन लेते है तो फिर इसके कई सारे फायदे है। आपको लोन लेने के लिए बैंक के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें आपको किसी गारंटी की जरूरत नही होती है। अगर आप एटीएम से लोन लेते हैं, तो फिर आपको लोन की राशि अदा करने के लिए 36 महीने तक का समय मिलता है। अगर आप नौकरी करते है या फिर बिजनेस करते है, तो फिर आप लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
जरूरी दस्तावेज और फीस
अगर हम आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज की बात करें आपको पैनकार्ड, आधार कार्ड और बैंक स्टेटमेंट की जरूरत होगी और प्रोसेसिंग फीस के रूप में लोन राशि का 3 प्रतिशत तक लग सकता है।
एटीएम से लोन के लिए पात्रता
एटीएम से लोन के लिए 21 से 55 वर्ष के बीच के व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकते है। लोन लेने के लिए आपका सिविल स्कोर बेहतर होना चाहिए। अगर आप नौकरी करते है, तो फिर आपको लोन बेहद आसानी से मिल सकता है। आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास एटीएम या फिर डेबिट कार्ड होना चाहिए। आवेदन करने वाले का मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए।
किन बैंकों से ले सकते है एटीएम लोन
सभी बैंक यह सुविधा नहीं दे रही है। लेकिन कुछ बैंकों ने इसको शुरुआत की है। जिससे आप लोन ले सकते है। जैसे- एसबीआई एटीएम लोन, आईसीआईसीआई एटीएम लोन, एचडीएफसी एटीएम लोन।
कैसे करें आवेदन
अगर आप एटीएम पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले अपने एटीएम कार्ड को लेकर नजदीकी बैंक जाएं। वहां जाकर आपको अपना एटीएम को एक्सेस करना है और एटीएम पिन को डालना है। अब यह पर आपको बैंकिंग सेवाएं दिखाई देगी। यह पर आपको पर्सनल लोन का विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको नियम व शर्ते जो स्क्रीन में दिखाई दे रही है। आपको पढ़कर ओके पर क्लिक करना है। आपको जितनी राशि की आवश्यकता है उतनी राशि को दर्ज करना है। इसमें अधिकतम सीमा 15 लाख रूपये है। इसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर पर बैंक के कर्मचारियों द्वारा एक वेरिफिकेशन की प्रोसेस से गुजरेंगे और यह पर आपको लोन की योग्यता के बारे में बताया जाएगा और नियम और शर्तों के बारे में बताया जाएगा। जब वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है उसके बाद आपके बैंक खाते में लोन की राशि को ट्रांसफर कर दिया जाता है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications