L&T Q3 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली कंपनियों में लार्सन एंड टर्बो (L&T) का भी नाम शामिल हो गया है. दिग्गज कंपनी ने आज 30 जनवरी को Q3 के नतीजे जारी किए हैं. L&T के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 13 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है. हालांकि, ओवरऑल प्रदर्शन अनुमान से कमजोर रहा. इससे पहले एक्शन वाले बाजार में कंपनी का शेयर करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ, जोकि 3419 रुपए के भाव पर फिसल गया.
अनुमान से कमजोर नतीजे
एक्सचेंज फाइलिंग में L&T ने बताया कि नेट प्रॉफिट बढ़कर 3359 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 2947 करोड़ रुपए था. कंपनी की आय भी सालाना आधार पर 17 फीसदी बढ़कर 64668 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 55128 करोड़ रुपए थी. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 8.6 फीसदी बढ़कर 6255 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 5759 करोड़ रुपए था.

मार्जिन में भी इजाफा
L&T का मार्जिन सालाना आधार पर घटा है. दिसंबर तिमाही में मार्जिन घटकर 9.7 फीसदी पर फिसल गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 10.5 फीसदी था. बीएसई पर लार्सन एंड टर्बो का कुल मार्केट कैप 4.70 लाख करोड़ रुपए है. शेयर का 52-वीक हाई 3962 रुपए है, जोकि स्टॉक ने 10 दिसंबर को टच किया था. स्टॉक का रिटर्न शॉर्ट टू मीडियम टर्म में स्थिर रहा है. 2 साल की अवधि में शेयर ने 60 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
