Former British Prime Minister Liz Truss : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने पद से केवल 45 दिनों के बाद ही इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ब्रिटेन में सबसे कम समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड बना दिया है। लेकिन इसके बाद भी उनको हर साल करीब 1 करोड़ रुपये मिलता रहेगा। ऐसा वहां के एक नियम के तहत होगा। आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

मार्गेट थैचर के इस्तीफे के बाद बना था नियम
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेट थैचर के 1991 में इस्तीफे के बाद पब्लिक ड्यूटी कॉस्ट अलाउन्स (पीडीसीए) लागू किया गया था। इससे पूर्व प्रधानमंत्रियों की सार्वजनिक जीवन में सक्रियता बनाए रखने के लिए यह रास्ता निकाला गया था। पीडीसीए की वेबसाइट्स के अनुसार पब्लिक लाइफ में विशेष स्थान होने की वजह से सेक्रेटेरियल कॉस्ट और अन्य जरूरी ऑफिस खर्च को पूरा करने के लिए यह भत्ता दिया जाता है। इस नियम के तहत ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस हकदार हो गई हैं। अब वह चाहें तो आजीवन पेंशन ले सकती हैं। इस पेंशन की रकम के रूप में उनको हर साल करीब 1,29,000 डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपये) दिया जा सकता है।

अलग मद में भी मिल सकता है पैसा
पब्लिक ड्यूटी कॉस्ट अलाउन्स (पीडीसीए) की वेबसाइट में यह भी बताया गया है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री चाहें तो स्टाफ के खर्च के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अलाउन्स का दावा कर सकती हैं। हालांकि यह दावा पीडीसीए से मिलने वाली रकम के 10 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकता है। हालांकि अगर पूर्व प्रधानमंत्री को कभी विपक्ष का नेता चुना जाता है तो उनको यह भत्ता नहीं मिलेगा। अभी इसके तहत 1,15,000 डालर की सीमा लगाई गई है। हालांकि इसमें 2011 से बदलाव नहीं किया गया है। इस मद में मिलने वाला यह पैसा 2022-23 तक मान्य नहेगा, बाद में इसे समीक्षा के बाद बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं एक नियम और है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हो जाता है तो उनके स्टाफ को 3 महीने तक वेतन सरकार की तरफ से दिया जाता रहेगा।
अमेरिका में मिलता है पूर्व राष्ट्रपति को ज्यादा पैसा
वहीं अगर अमेरिका में देखा जाए तो पूर्व राष्ट्रपति को भत्ता ज्यादा दिया जाता है। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति को 2,30,000 डॉलर भत्ते के रूप में दिया जाता है। इसके अलावा उनको सीक्रेट सर्विस प्रोटेक्शन जैसे भत्ते भी दिए जाते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
