Jio Financial's shares will be listed on August 21: रिलायंस इंडस्ट्रीज से डीमर्ज होकर बनी कंपनी जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग का ऐलान हो गया है। जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में 21 अगस्त 2023 को होगी। लिस्टिंग का समय सुबह 10 बजे का होगा। 20 जुलाई 2023 को प्राइस डिस्कवरी के दौरान इस शेयर का रेट 261.85 रुपये पाया गया था। हालांकि वास्तविक रेट क्या होगा है, यह कल लिस्टिंग के वक्त ही पता चलेगा। जियो फाइनेंशियल के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। इस शेयर को पहले ही दिन से ट्रेड फॉर ट्रेड सिगमेंट में रखने की वजह से हो सकता है कि इसके रेट में ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को न मिले।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि एक्सचेंज के ट्रेडिंग सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सोमवार 21 अगस्त 2023 से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जिसे पहले रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) के इक्विटी शेयर लिस्ट होंगे। शेयर 10 कारोबारी दिनों के लिए ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में रहेगा। इसका मतलब है कि इन 10 दिनों के दौरान अगर किसी ने इस शेयर को खरीदा है, तो उसे उसी दिन बेच नहीं पाएगा।

अब 21 अगस्त को जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग का ऐलान हो गया है। हालांकि इस खबर के पहले एफटीएसई ने ऐलान किया कि जियो फाइनेंशियल को एफटीएसई ऑल वर्ल्ड इंडेक्स से हटा देगा। लेकिन अब इसने अपना फैसला बदल दिया है। अब FTSE ने कहा है कि जियो फाइनेंशियल सर्विस एफटीएसआ इंडेक्स का हिस्सा बना रहेगा। यह खबर जियो फाइनेंशियल के बड़ी राहत भरी खबर है।
जियो फाइनेंशियल वैल्यूएशन के हिसाब से शेयर बाजार की 32वीं सबसे बड़ी कंपनी हो सकती है। इसका मार्केट कैप टाटा स्टील, कोल इंडिया, एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई लाइफ से भी ज्यादा रह सकता है है।
जियो फाइनेंशियल वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाली एनबीएफसी कंपनी होगी। अगर इस कंपनी की प्रतिस्पर्धी कंपनियों की बात की जाए तो बजाज फिनसर्व होगी, जिसकी मार्केट कैप 4.2 लाख करोड़ रुपये है। बजाज फिनसर्व इस वक्त मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी कंपनी है। अन्य एनबीएफसी कंपनियों में चोलमंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस, जेएफएसएल बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट, एसबीआई कार्ड्स, श्रीराम फाइनेंस, मुत्थूट फाइनेंस और पेटीएम जैसी कंपनियां शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
