नई दिल्ली, फरवरी 16। एथनिक वियर ब्रॉन्ड मान्यवर की पैरेंट कंपनी वेदांत फैशन लिमिटेड के आईपीओ की आज लिस्टिंग हो गई है। कंपनी के शेयर्स की शेयर बााजर में इंट्री 8 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई है। वेदांत फैशन लिमिटेड ने अपने आईपीओ के दौरान निवेशकों को यह शेयर 866 रुपये के रेट पर एलाट किए थे। वहीं आज इन शेयरों की लिस्टिंग बीएसई में 936 रुपये के रेट पर हुई है। वहीं एनएसई पर यह लिस्टिंग 935 रुपये के रेट पर हुई है। कंपनी ने अपने आईपीओ के माध्यम से 3149 करोड़ रुपये जुटाया है।
जानिए आज किस रेट पर बंद हुआ वेदांत फैशन लिमिटेड का शेयर
वेदांत फैशन लिमिटेड का शेयर आज एनएसई पर 933.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार लिस्टिंग वाले दिन यह शेयर करीब 8 फीसदी यानी 67.55 रुपये बढ़कर बंद हुआ है। वहीं आज इस शेयर ने एनएसई पर अपना दिन का न्यूनतम स्तर 920.00 रुपये का बनाया है और उच्चतम स्तर 992.70 रुपये का बनाया है।
वहीं वेदांत फैशन लिमिटेड का शेयर आज बीएसई पर 934.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार लिस्टिंग वाले दिन यह शेयर करीब 8 फीसदी यानी 68.85 रुपये बढ़कर बंद हुआ है। वहीं आज इस शेयर ने एनएसई पर अपना दिन का न्यूनतम स्तर 921.00 रुपये का बनाया है और उच्चतम स्तर 993.00 रुपये का बनाया है।
पूरा नहीं भर था रिटेल हिस्सा
वेदांत फैशन लिमिटेड के आईपीओ के दौरान रिटेल इन्वेस्टर्स का 35 फीसदी का रिजर्व किस्सा पूरा नहीं भर पाया था। इस हिस्से के तहत के अंतिम दिन तक आधे निवेशकों ने भी बोली नहीं लगाई थी। वहीं क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व था, जिसमें 7.49 गुना अभिदान आया था। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के 15 फीसदी हिस्से के लिए करीब 1.07 गुना अभिदान मिला था। हालांकि यह आईपीओ ओवरआल 2.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

जानिए इस कंपनी के बारे में सब कुछ
वेदांत फैशन्स लिमिटेड का ब्रॉन्ड मान्यवर काफी प्रचलित है। यह ब्रांडेड इंडियन वेडिंग और सेलिब्रेशन वियर मार्केट में लीडिंग ब्रॉन्ड है। कंपनी के पास कुछ अन्य ब्रांड भी हैं। 30 जून, 2021 तक, कंपनी के 537 एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट थे। इसमें ग्लोबल लेवल पर 55 शॉप-इन-शॉप भी शामिल हैं। यह कंपनी अमेरिका, कनाडा और यूएई में अच्छा करोबार कर रही है।
जानिए अब क्या करें निवेश
शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार वेदांत फैशन लिमिटेड की पॉजिटिव इंट्री हुई है। इन जानकारों के अनुसार कंपनी के पास मान्यवर नाम का मजबूत ब्रॉन्ड वैल्यू का आधार है। वहीं कंपनी के फंडामेंटल भी मजबूत हैं, लेकिन फिर भी वैल्युएशन ज्यादा है। ऐसे में अगर निवेशकों को अच्छा खासा फायदा हो रहा है, तो उनको यह फायदा ले लेना चाहिए। बाद में जब यह शेयर नीचे के लेवल पर आए तो फिर से निवेश पर विचार करना चाहिए।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

RBI G-sec ऑक्शन रिजल्ट्स: आज के नतीजों का क्या मतलब? कट-ऑफ और यील्ड को आसान भाषा में समझें

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!



Click it and Unblock the Notifications