
India : देश में बिजनेसमैन परोपकारी काम के लिए दान देने में सबसे आगे है। भारत के बिजनेसमैन ने शिक्षा और पर्यावरण सहित कई सारे वजहों के लिए अपनी कमाई का एक हिस्सा दान किया है। फोर्ब्स की परोपकारी सूची में कई सारे भारतीय उद्योगपतियों को उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के लिए शामिल भी किया गया है। पिछले वर्ष यानी साल 2022 में देश में कुल 15 व्यक्तियों ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का वार्षिक दान किया है। वही, 20 लोगों से अधिक लोगों ने 50 करोड़ से ज्यादा का दान किया है। 43 लोगों ने 20 करोड़ से ज्यादा का धन दान किया है, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
शिव नादर
शिव नादर जो एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के संस्थापक है। यह देश में दानदाताओं शीर्ष दानदाताओं में से एक है। फोर्ब्स के मुताबिक, शिव नादर ने शिव नादर फाउंडेशन ने जरिए कई सारे सामाजिक वजहों के लिए कुछ दशकों में करीब 1.1 बिलियन डॉलर की जो संपत्ति है। इन संपति को दान किया है।
मुकेश अंबानी
साल 2022 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने करीब 411 करोड़ रूपए दान किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर के समय रिलायंस ने 1 दिन में 1000 टन ऑक्सीजन उत्पादन किया और फ्रंट लाइन और वर्कर्स को 8 करोड़ से अधिक मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाया।
रतन टाटा
रतन टाटा देश के सबसे परोपकारी लोगों में से एक है। रतन टाटा ने अपनी संपत्ति के महत्वपूर्ण हिस्सा दान कर दिया है। रतन टाटा के ट्रस्ट के स्थापना साल 1919 में 80 लाख रूपये के साथ की गई थी, जो देश में वर्तमान में सबसे पुराना और सम्मानित चैरिटी फाउंडेशन में से एक है।
अजीम प्रेमजी
एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 के मुताबिक, साल 2022 में अजीम प्रेमजी ने 484 करोड़ रुपये का दान दिया है। अजीम प्रेमजी विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन थे। अब अजीम प्रेमजी बोर्ड के गैर-कार्यकारी सदस्य और संस्थापक अध्यक्ष हैं।
गौतम अडानी
साल 2022 में गौतम अडानी ने 190 करोड़ रूपये दान दिया था। गौतम अडानी ने जून में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर 60 हजार करोड़ रूपये दान देना का संकल्प भी लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना राहत प्रयासों का समर्थन के लिए अडानी फाउंडेशन ने 122 करोड़ रूपए का योगदान दिया था।
ए एम नाइक
ए एम नाइक जो लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप के चेयरमैन है। इन्होंने 142 करोड़ रुपये दान किए।
कुमार मंगलम बिड़ला
कुमार मंगलम बिड़ला जो आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन हैं। इन्होंने 242 करोड़ रुपए दान किए है। कुमार मंगलम बिड़ला इन सबसे अधिक हेल्थ केयर के लिए पैसे दान दिया है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications