नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते हफ्ते 2.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज हुई है।

टीसीएस को सबसे ज्यादा फायदा
सप्ताह के दौरान टीसीएस का मार्केट कैप 1,93,666.73 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 8,16,068.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 15,182.29 करोड़ रुपये बढ़कर 9,31,412.63 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 12,917.96 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 6,99,704.93 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 4,355.08 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,10,012.67 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6,430.30 करोड़ रुपये बढ़कर 3,22,725.86 करोड़ रुपये हो गया। इसके बलावा एसबीआई का मार्केट कैप 5,488.63 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,87,372.49 करोड़ रुपये हो गया।
इन 4 कंपनियों का मार्केट कैप कम हुआ
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,277.96 करोड़ रुपये घटकर 4,45,355.96 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इनफोसिस का मार्केट कैप 1,932.77 करोड़ रुपये घटकर 3,02,349.51 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी का मार्केट कैप 12,041.92 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,07,990.46 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एचडीएफसी का मार्केट कैप 929.60 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,84,199.95 करोड़ रुपये रह गया।
टॉप 10 कंपनियों की ये है लिस्ट
देश की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ऊपर है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी,इनफोसिस के बाद एसबीआई का नंबर रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
