नई दिल्ली, सितंबर 2। म्यूचुअल फंड स्कीम भी बहुत ही अच्छा रिटर्न देती हैं। अगर भरोसा न हो तो रिकॉर्ड देखा जा सकता है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के डाटा के अनुसार कई स्कीमें ऐसी हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा 1 साल में ही दोगुने से ज्यादा तक कर दिया है। ऐसी एक नहीं करीब आधा दर्जन म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा 1 साल में दोगनु से ज्यादा तक किया है। वहीं अगर 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देखा जाए तो ऐसी ढेर सारी म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं। यानी बीते साल इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को चांदी रही है।

क्या म्यूचुअल फंड में अभी निवेश करना ठीक रहेगा
बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्युचुअल फंड निवेश के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। इसलिए यहां पर कभी भी निवेश शुरू किया जा सकता है। बस ध्यान यह रखना चाहिए कि यह निवेश एक प्लानिंग के अनुसार हो। इस प्लानिंग का सबसे बड़ा हिस्सा सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) होना चाहिए। आमतौर पर म्यूचुअल फंड निवेश के दौरान एसआईपी को सिप बोला जाता है। सिप में निवेश हर माह किया जाता है। ऐसा करने से लम्बे समय में काफी अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। इसलिए अगर आप इस समय भी निवेश करना चाहते हैं, तो किसी भी अच्छी इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में सिप शुरू कर सकते हैं।
ये हैं 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 120.05 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कमोडिटीज म्यूचुअल फंड ने एक साल में 118.82 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड ने एक साल में 110.66 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी म्यूचुअल फंड ने एक साल में 110.39 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- टाटा डिजिटल इंडिया म्यूचुअल फंड ने एक साल में 109.99 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- सुंदरम लॉन्ग टर्म माइक्रो कैप टैक्स एडवांटेज फंड - सीरीज VI म्यूचुअल फंड ने एक साल में 107.22 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 104.43 फीसदी का रिटर्न दिया है।
ये हैं 69 फीसदी से 95 फीसदी तक का रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
- पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 94.77 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 92.15 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 80.06 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एडलवाइस मिडकैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 75.81 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड ने एक साल में 74.47 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 69.53 फीसदी का रिटर्न दिया है।
ये हैं 50 फीसदी से 69 फीसदी तक का रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
- निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड ने एक साल में 68.94 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- महिंद्रा मैन्युलाइफ मिड कैप उन्नति योजना म्यूचुअल फंड ने एक साल में 68.73 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 66.17 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- इनवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 60.60 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने एक साल में 51.67 फीसदी का रिटर्न दिया है।
नोट : इन म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न की गणना 1 सितंबर 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
