भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों में से एक बन गया है। कई सरकारी योजनाओं से जुड़े होने के चलते यह महत्वपूर्ण पहचान डॉक्यूमेंट बन चुका है।
नई दिल्ली, मई 2। भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों में से एक बन गया है। कई सरकारी योजनाओं से जुड़े होने के चलते यह महत्वपूर्ण पहचान डॉक्यूमेंट बन चुका है। भारत के हर नागरिक की यूनीक पहचान आधार को सरकारी नियमों के मुताबिक, कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ लिंक कराना जरूरी है। उसी तरह म्यूचुअल फंड्स को भी आधार से लिंक कराना जरुरी है।

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड को आपस में लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप अपने पैन और आधार कार्ड को जल्द से जल्द लिंक नहीं करते हैं तो आपको बाद में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। आपको बाद में अपने निवेश किए हुए पैसे निकालने में परेशानी हो सकती है। अगर आपने यह काम नहीं किया है तो जल्द से जल्द इस काम को निपटाएं। इनकम टैक्स के बनाएं गए नियम के अनुसार किसी भी वित्तीय क्षेत्र से जुड़े काम को करने के लिए आपको आधार और पैन लिंक होना बहुत जरूरी है।
ऑनलाइन म्यूचुअल फंड को आधार नंबर से लिंकिंग प्रक्रिया
सबसे पहले म्यूचुअल फंड रजिस्ट्रार के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
उसके बाद सीएएमएस का उपयोग करें।
इस साइट पर जाए https://eiscweb.camsonline.com/plkyc
यहां यूजर आईडी और पासवर्ड भरे (अगर, नहीं है तो पहले Sign Up करें)।
ओटीपी जेनेरेट मेथड सेलेक्ट करे और "SIGN IN" बटन पर क्लीक करे।
अब, आधार सीडिंग फॉर्म भरे। आप से पैन कार्ड नंबर भी पूछा जाता है। अंतिम में, फॉर्म भरने के बाद सबमिट करे।
आधार ऑथेंटिकेशन कम्पलीट करें मोबाइल ओटीपी के आएगा। इस तरह बधाई हो एसएमएस आएगा कि आपका म्यूचुअल फंड आधार से लिंक्ड हो चूका है।
म्यूचुअल फंड को आधार से ऑफलाइन लिंक करें
- अपने रजिस्ट्रार के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाय और आधार केवाईसी फॉर्म डाउनलोड करे।
- फॉर्म में पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर और फोलियो नंबर भरना न भूले। फॉर्म को पूरा भरने के बाद अपना आधार कार्ड सेल्फ अटैच्ड करे।
- अंतिम में फॉर्म ले और अपने नजदीकी रजिस्ट्रार कार्यालय पर जाके जमा कर दे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद आपका म्यूचुअल फंड में आधार नंबर अपडेट कर दिया जायेगा। सफल होने पे आपको एसएमएस कन्फर्मेशन भी भेजा जायेगा।
म्यूच्यूअल फंड को आधार से एसएमएस के जरिए लिंक करें
आप अपने सिंपल फ़ोन या स्मार्टफोन का यूज़ करके भी आसानी से आधार म्यूचुअल फंड सीडिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको निचे दिए गए फॉर्मेट में एसएमएस टाइप करे और 9212993399 पर भेज दें। एसएमएस भेजने के बाद आपके नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज भी आएगा।
आधार कार्ड को म्यूचुअल फंड्स से लिंक करने से पहले ये जान लें।
- आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए ताकि ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा हो सके।
- आपका मोबाइल नंबर म्यूचुअल फंड से भी लिंक्ड होना चाहिए।
- अगर आप एक एनआरआई है तो आपको आधार को म्यूचुअल फंड से जोड़ने की अनुमति नहीं है।
- पैन नंबर के द्वारा भी म्यूचुअल फंड्स भी आधार से लिंक हो सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
