नई दिल्ली। मोदी सरकार का इरादा इस बार बजट 2020 में ड्यूटी फ्री शॉप से शराब खरीदने वालों को झटका देने का है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार अपने बजट प्रस्तावों में इन दुकानों से शराब खरीने की सीमा को घटा कर आधी करना चाहती हैं। ध्यान रहे कि इन ड्यूटी फ्री शॉप से इंटरनेशनल यात्री एयरपोर्ट से अभी 2 लीटर शराब खरीद सकते हैं। लेकिन इस सीमा को घटाकर सरकार 1 लीटर करने करना का प्रस्ताव बजट-2020 में ला सकती है।
कॉमर्स मिनिस्ट्री का ये है सुझाव
कॉमर्स मिनिस्ट्री ने वित्त मंत्रालय को एक मसौदा भेजा है। इसके अनुसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्री ड्यूटी दुकानों से शराब खरीदने की वर्तमान सीमा 2 लीटर को घटाकर 1 लीटर करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा कॉमर्स मिनिस्ट्री ने ड्यूटी फ्री शॉप से 1 कार्टन सिगरेट खरीदने की सुविधा को भी खत्म करने का सुझाव दिया है। कॉमर्स मिनिस्ट्री के अगर यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय स्वीकार कर लेता है तो इसकी घोषणा बजट में की जा सकती है। कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार गैर जरूरी वस्तुओं के आयात में कमी को लेकर इस बजट में गंभीर प्रयास करती दिख सकती है। उनके मंत्रालय ने करीब 300 वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाने की सिफारिश भी की है।
चीन की चिंता ज्यादा
जानकारों की राय में इस प्रस्ताव का मकसद भारत में मैन्युफैक्चरिंग निर्यात को बढ़ावा देने का है। ऐसा होने से चीन जैसे देशों से व्यापार घाटे को कम करके में मदद मिलेगी और ज्यादा रोजगार पैदा किए जा सकेंगे। अब तक जो व्यवस्था है उसके तहत विदेशों से आने वाले यात्री एयरपोर्ट पर ड्यूटी फ्री स्टोर से दो लीटर शराब और एक कार्टन सिगरेट खरीद सकते हैं।
हालांकि इनके अनुसार शराब खरीदने की सीमा दोगुनी होनी चाहिए
इसके विपरीत एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर्स का मानना है कि ड्यूटी फ्री दुकानों से शराब की बिक्री की लिमिट को 2 लीटर से बढ़ाकर 4 लीटर कर देना चाहिए। इन संगठन के अनुसार इन लोगों को मलेशिया, दुबई और सिंगापुर की ड्यूटी फ्री शॉप से मुकाबला करना होता है। इसके अलावा यह संगठन चाहता है कि विदेशियों को इन ड्यूटी फ्री शॉप से 50,000 रुपये की जगह 1 लाख रुपये तक की खरीदारी की सीमा कर देना चाहिए। उनके अनुसार इससे विदेशी मुद्रा में आय बढ़ेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
