HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक से जुड़ी हुई बड़ी जानकारी सामने आई है। लीलावती ट्रस्ट का मालिकाना हक रखने वाली मेहता फैमिली और HDFC बैंक के विवाद बढ़ गया है। मेहता फैमिली ने बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सशिधर जगदीशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं, एचडीएफसी बैंक ने इस पूरे मामले को बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताया है और ट्रस्ट पर एक्शन लेने की बात कही है।

जानें क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला Splendour Gems नाम की कंपनी को दिए गए एक पुराने लोन से जुड़ा है। यह लोन साल 1995 में दिया गया था। इस लोन में HDFC बैंक समेत कुछ और बैंक भी शामिल थे। उस समय Splendour Gems पर मेहता फैमिली का मालिकाना हक था। साल 2001 से यह कंपनी डिफॉल्टर यानी लोन चुकाने में नाकाम रही है। इसी लोन विवाद को लेकर मामला अब बढ़ गया है।
बैंक ने बताया कि साल 2004 में डेट रिकवरी ट्राइब्यूनल (Debt Recovery Tribunal) ने इस मामले में वसूली के लिए एक रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया था। इसके बावजूद, लोन की बड़ी रकम अब भी बकाया है और अभी तक पूरी तरह चुकाया नहीं गया है।
बैंक ने दी ये जानकारी
बैंक ने अपने बयान में कहा है कि इन लोगों ने पहले ही सभी कानूनी का रास्ता आजमा लिए हैं। अब वे HDFC बैंक और उसके CEO पर निजी हमले कर रहे हैं। यह बैंक की छवि को नुकसान पहुंचाने और दबाव बनाने की एक सोची-समझी कोशिश है।"
बैंक ने मेहता फैमिली की ओर से की गई कार्रवाई को 'कानूनी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल' बताया है। साथ ही कहा कि बैंक के CEO सशिधर जगदीशन को जानबूझकर झूठे और दुर्भावनापूर्ण तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।
लीलावती ट्रस्ट ने दी ये जानकारी
मेहता फैमिली के मालिकाना हक वाले लीलावती ट्रस्ट ने HDFC बैंक के CEO और आठ अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। ट्रस्ट का कहना है कि इन लोगों ने फाइनेशियल गड़बड़ी की है और ट्रस्ट फंड का गलत इस्तेमाल किया गया है। आरोपों में कुछ बैंक के पूर्व कर्मचारी भी शामिल हैं। ट्रस्ट ने CEO को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।
HDFC बैंक ने बताया अपना अगला कदम
HDFC बैंक ने साफ कर दिया है कि वह जनता के पैसे की वसूली के लिए अपने सारे कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेगा। साथ ही, बैंक ने कहा कि मेहता फैमिली की बदले की कार्रवाई का कानूनी तरीके से जवाब भी देने की बात कही है।
बैंक के शेयर्स में हलचल
इन खबरों के चलते एचडीएफसी बैंक के शेयर्स में आज हलचल देखने को मिल रही है। सुबह 10:09 बजे पर बीएसई पर बैंक के शेयर्स 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 1979.80 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को बैंक के शेयर्स 1978.70 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications