Life Certificate for Pensioners: अगर आपको हर महीने पेंशन मिलती है तो आपके लिए एक जरूरी खबर आ गई है। अगर आपने 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया, तो पेंशन मिलना बंद भी हो सकता है। पेंशन लेने के लिए करने के लिए पेंशनर्स को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं कि लाइफ सर्टिफिकेट क्यों इतना जरूरी है और इसे जमा करने का तरीका क्या है।

क्या है डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट?
यह डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट एक बायोमेट्रिक सर्विस है, जिसमें पेंशनभोगियों को अपनी पहचान को वेरिफाई करने के लिए फेस, फिंगरप्रिंट या आइरिश बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होता है। इसे पहले व्यक्तिगत रूप से पेंशन वितरण सेंटर पर जमा करना पड़ता था।
इस तरह जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट
केंद्र सरकार ने एक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा शुरू की है, जिससे पेंशनर्स को इस काम को ऑनलाइन और घर बैठे-बैठे आसानी से पूरा करने का मौका मिलता है। पेंशनर्स कुछ मुख्य जगहों पर जाकर अपने आप लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके अलावा जो पेंशनर्स स्वास्थ्य या गतिशीलता से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए कई बैंक डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस दे रहे हैं।
यह सर्विस विशेष रूप से पेंशनभोगियों को फिजिकल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में आने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई है।
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ऐसे बनाएं
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में AadhaarFaceRD और Jeevan Pramaan Face App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। अब इस ऐप की मदद से आप अपनी पहचान बायोमेट्रिक रूप से वेरिफाई कर सकते हैं।
इसके बाद फेस वेरिफिकेशन और ऑपरेटर अथेंटिकेशन पूरा करना होगा। इसके बाद आपको पेंशन संबंधित जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी और फ्रंट कैमरे से अपना फोटो क्लिक करके सारी जानकारी सबमिट करनी होगी।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक लिंक आएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications