नई दिल्ली, 29 अप्रैल। अब हर चीज डिजिटल हो गयी है। बैंकिंग से लेकर निवेश तक सब कुछ ऑनलाइन हो चुका है। इसीलिए देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलाआईसी भी अब अपनी सेवाएं ऑनलाइन करती जा रही है। अब एलआईसी अपने ग्राहकों से डिजिटल पेमेंट लेती है। इसके लिए बकायदा कंपनी ने अपने ग्राहकों से कहा भी है कि वे उसे डिजिटल पेमेंट करें। वैसे भी कोरोना के कारण आपका घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है। इसलिए ऑनलाइन पेमेंट ही बेस्ट ऑप्शन है। आप भी एलआईसी की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर आसानी से पैसा जमा कर सकते हैं। आपको कई सारी सुविधाएं एलआईसी फ्री में देगी।
घर बैठे करें ये काम
एलआईसी के ग्राहक एक क्लिक में प्रीमियम भर सकते हैं और वो भी घर बैठे। साथ ही आप लोन और लोन पर ब्याज भी चुका सकते हैं। इसके लिए आपको एलआईसी की किसी शाखा में नहीं जाना होगा। आप कंप्यूटर या स्मार्टफोन से भी पॉलिसी के प्रीमियम की पेमेंट कर सकते हैं। सभी ग्राहकों को यह सर्विस पॉलिसी पर लिए गए लोन और लोन पर व्याज की पेमेंट करने के लिए भी मिलेगी।
पहले करना होगा ये काम
ऊपर बताई गई सर्विसेज का लाभ उठाने से पहले आपको एक जरूरी काम करना होगा। वो जरूरी काम है एलआईसी की किसी शाखा से एनईएफटी और कॉन्टैक्ट डिटेल को अपडेट कराना। एक बार आप एनईएफटी और कॉन्टैक्ट डिटेल को अपडेट करा लेंगे तो आसानी से कंपनी की डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। फिर आप ऑनलाइन ही एडवांस प्रीमियम का भी भुगतान कर सकेंगे।
फ्री मिलेंगी सुविधाओं
इनमें से किसी भी सुविधा के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। आपको घर बैठे ऑनलाइन ही प्रीमियम के लिए की गयी पेमेंट के लिए रिसीट भी मिल जाएगी। साथ ही आप पॉलिसी स्टेटस, लोन स्टेटस और क्लेम स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। ग्राहक चाहें तो ऑनलाइन रिसीट का प्रिंट आउट भी ले सकेंगे। आप जिन तरीकों से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं उनमें यूपीआई, नेट बैंकिंग, कार्ड के जरिये, अमेजॉन पे, ई वॉलेट, फोन पे, पेटीएम और गूगल पे शामिल हैं।
एलआईसी ने बनाया रिकॉर्ड
एलआईसी ने कोरोना काल में 1.84 लाख करोड़ रुपये का प्रीमियम हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे भी अहम बात यह रही कि कंपनी ने इस दौरान अपने पॉलिसीधारकों को 1.34 लाख करोड़ रुपये का भुगतान भी किया। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान पहली बार एलआईसी ने फर्स्ट ईयर प्रीमियम इनकम के रूप में 56,406 करोड़ रुपये हासिल किया है। पिछला साल काफी चुनौतिपूर्ण रहा, मगर बावजूद इसके एलआईसी ने अच्छा प्रदर्शन किया।
करोड़ों पॉलिसी बेचीं
एलआईसी ने बीते वर्ष के दौरान 2.10 करोड़ बीमा पॉलिसीज बेची हैं। इसमें से 46.72 लाख पॉलिसीज सिर्फ मार्च 2021 में ही बेची गई हैं। बीमा पॉलिसीज के मामले में एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी मार्च 21 के दौरान 81.04 प्रतिशत रही। वहीं पिछले साल यह हिस्सेदारी 74.58 फीसदी थी। वहीं एलआईसी की फर्स्ट ईयर प्रीमियम में बाजार हिस्सेदारी इस साल मार्च में 64.74 फीसदी रही, जबकि पूरे साल के दौरान यह 66.18 प्रतिशत है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
