LIC to Invest In Share Market: LIC ने पहली तिमाही के दौरान इक्विटी मार्केट्स में अपने निवेश से 15500 करोड़ रुपये का प्रॉफिट भी उठाया था। अब एलआईसी वित्त वर्ष 2025 में शेयर मार्केट में करोड़ों रुपये निवेश का बिग प्लान बना रही है। कंपनी के MD और CEO सिद्धार्थ मोहंती ने 11 अगस्त को इसके बारे में जानकारी दी है।

LIC इतने करोड़ इनवेस्ट करने की कर रही है तैयारी
LIC वित्त वर्ष 2025 में शेयर बाजार में लगभग 1.30 लाख करोड़ रुपये निवेश करने का प्लान बना रही है। वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल-जून के दौरान इंश्योरेंस सेक्टर की इस कंपनी ने शेयरों में करीब 38,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था। वहीं, एक साल पहले इसी अवधि में 23,300 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। पिछले हफ्ते के शुक्रवार को LIC के शेयरों में 0.70 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1133.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 7.17 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
कंपनी के सीईओ मार्केट मूवमेंट पर रखेंगे नजर
LIC ने Q1 में इक्विटी मार्केट्स से कमाए 15500 करोड़ रुपये LIC ने पहली तिमाही के दौरान इक्विटी मार्केट्स में अपने निवेश से 15500 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। इसके निवेश से मुनाफा तिमाही आधार पर 13.5 फीसदी अधिक रहा। LIC ने बताया कि हम निश्चित रूप से मार्केट और प्राइस मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं और हमने पिछले फाइनेंशियल ईयर में जितना भी निवेश किया था उसके बराबर ही निवेश करने की सोच रहे हैं।
जून तक LIC के पास इतनी कंपनियों ने किया निवेश
उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि जून के अंत में कई कंपनियों के शेयरों में एलआईसी के निवेश का मार्केट वैल्यू लगभग 15 लाख करोड़ रुपये था। 30 जून 2024 तक LIC के पास 282 कंपनियों में निवेश है। जून के अंत तक एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर 53,58,781 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही के अंत में यह 46,11,067 करोड़ रुपये था, यानी 16.22 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल निवेश में 7,30,662 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जो मार्च 2023 में 42,44,852 करोड़ रुपये से बढ़कर 31 मार्च 2024 तक 49,75,514 करोड़ रुपये हो गया है।
कुल इक्विटी निवेश पोर्टफोलियो 2022-23 में 8,39,662 करोड़ रुपये के मुकाबले 12,39,740 करोड़ रुपये है, जबकि अन्य निवेश 2022-23 में 34,05,190 करोड़ रुपये के मुकाबले 37,35,774 करोड़ रुपये है।
LIC के जून तिमाही के नतीजों की बात करें तो जून तिमाही 2024 में एलआईसी ने नेट प्रॉफिट में 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो एक साल पहले की अवधि में 9,544 करोड़ रुपये के मुकाबले 10,461 करोड़ रुपये हो गई।
इस दौरान कुल आय बढ़कर 2,10,910 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की समय अवधि में यह 1,88,749 करोड़ रुपये थी। वहीं, तिमाही के लिए टोटल प्रीमियम इनकम एक साल पहले इसी तिमाही में 98,363 करोड़ रुपये की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक हो गई।
More From GoodReturns

Stock Market Today: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में उछाल! निफ्टी 23,000 के पार, इन शेयरों ने लगाई दौड़

Stock Market Today: ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में धमाका! Sensex 800 अंक से ज्यादा चढ़ा, Nifty 22,800 के पार

Stock Market Today: शेयर बाजार में 4 कारणों से जोरदार तेजी, एक्सपर्ट्स से समझिए आगे क्या होगा?

Asian Stock Market: एशियाई बाजार में भूचाल! जापान से कोरिया तक गिरावट, क्या भारत में भी होगा गिरावट का दिन?

आज का Financial Raashifal: 24 मार्च, 2026 - समय पर चालों से लाभ बढ़ाएं

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications