नई दिल्ली, अगस्त 20। रिटायरमेंट के बाद सभी लोगों की सैलरी से कमाई का माध्यम समाप्त हो जाता है। लेकिन बुढ़ापे में आम जिवन के खर्चे कहीं नहीं जाते और कई बार यह समान्य से ज्यादे भी हो जाते हैं। इन्हीं कराणों से लोग अलग-अलग तरह की पेंशन स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी की एलआईसी अपने ग्राहकों के लिए तरह-तरह के पेंशन प्लान लेकर आता रहता है। आज हम आपको एक ऐसे पेंशन प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें पेंशन की राशि निवेश के समय ही तय कर दी जाती है। एलआईसी के इस स्कीम का नाम है न्यू जीवन शांती प्लान।
न्यू जीवन शांती स्कीम
'न्यू जीवन शांति स्कीम' एलआईसी का एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल प्रीमियम स्कीम है। एलआईसी के इस प्लान में ग्राहक को एन्युटी पर दो तरह के विकल्प मिलते हैं। ग्राहकों को यह पॉलिसी को खरीदने के लिए एकमुश्त पैसे जमा करने होते हैं। एकमुश्त जमा के बाद आपको निश्चित अवधि पर पेंशन मिलने लगता है।
दो तरह से होता है निवेश
इस स्कीम के तहत ग्राहको को दो के निवेश विकल्प मिलता है। पहले विक्लप का नाम है डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ और दूसरी विकल्प का नाम है डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ। सिंगल लाइफ के विकल्प में आप एक व्यक्ति के लिए पेंशन स्कीम को खरीद सकते हैं। डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ के निवेश विकल्प में जब किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु निवेश के दौरान होती है। तो उसके खाते में जमा पैसा नॉमिनी को मिल जाएगा।
निवेश का डिटेल
न्यू जीवन शांति स्कीम की न्यूनतम खरीद प्राइस 1.5 लाख रुपये है। यानी ग्राहकों को कम से कम 1.5 लाख रुपये का निवेश करना होगा। वहीं इस स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है। आप पेंशन को अपनी जरूरत के हिसाब से सालाना, 6 महीने, 3 महीने या मासिक आधार पर प्राप्त करना होता है। अगर आप 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 1,000 रुपये का मासिक पेंशन मिलेगा। सालाना 12 हजार का ब्याज मिलता रहता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
