नई दिल्ली, जून 14। आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब लोगों एलआईसी के शेयर का रेट बढ़ता हुआ देख रहे हैं। हालांकि आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन फिर भी एलआईसी का शेयर सुबह से ही तेजी से कारोबार कर रहा है। 17 मई को लिस्टिंग के बाद से अभी तक वैसे यह शेयर करीब 30 फीसदी का नुकसान करा चुका है। आइये जानते हैं कि आज कितनी तेजी के साथ एलआईसी के शेयर में कारोबार हो रहा है।

पहले जानिए एनएसई पर कारोबार
आज एलआईसी का शेयर एनएसई पर 676 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एलआईसी के शेयर में आज करीब 8.60 रुपये यानी 1.29 फीसदी की तेजी है। वहीं आज इस शेयर ने अभी तक का न्यूनतम स्तर 663.00 रुपये का बनाया है तो वही उच्चतम स्तर 684.00 रुपये का बनाया है। इसके अलावा इस शेयर का साल का न्यूनतम स्तर जहां 663.00 रुपये का है वहीं उच्चतम स्तर 949.00 रुपये का है।
अब जानिए बीएसई पर क्या रेट चल रहा है
आज एलआईसी का शेयर बीएसई पर 675 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एलआईसी के शेयर में आज करीब 8.10 रुपये यानी 1.20 फीसदी की तेजी है। वहीं आज इस शेयर ने अभी तक का न्यूनतम स्तर 663.95 रुपये का बनाया है तो वही उच्चतम स्तर 684.00 रुपये का बनाया है। इसके अलावा इस शेयर का साल का न्यूनतम स्तर जहां 663.95 रुपये का है वहीं उच्चतम स्तर 949.00 रुपये का है।
कल एंकर निवेशकों के कारण आई थी बड़ी गिरावट
कल यानी 13 जून को एलआईसी के शेयर में बड़ी गिरावट आई थी। यह बड़ी गिरावट करीब 6 फीसदी तक की थी। इसका सबसे बड़ा कारण एंकर निवेशकों का लॉकइन पीरियड खत्म होना था। कल से एंकर निवेशक अपने शेयर बेचने के लिए आजाद हैं। यही कारण है कि कल एलआईसी के शेयर में भारी गिरावट आई थी। एलआईसी के आईपीओ में एंकर निवेशकों को करीब 5.93 करोड़ शेयर अलाट हुए थे। कुल मिलाकर एलआईसी के आईपीओ में 123 एंकर निवेशकों को 949 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5.93 करोड़ शेयर खरीदे थे।
जानिए किसके पास किस रेट के एलआईसी के शेयर
एलआईसी ने जब आईपीओ जारी किया था, तो 3 रेट पर शेयर जारी किए थे। एक रेट था सामान्य निवेशक यानी बड़े निवेशक। इन निवेशकों को 949 रुपये के रेट पर शेयर जारी किए गए थे। इसके बाद था रिटेल निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों का स्थान। एलआईसी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों और एलआईसी के कर्मचारियों को शेयर 904 रुपये के रेट पर जारी किए गए थे। रिटेल निवेशको को यह शेयर 45 रुपये के डिस्काउंट पर जारी हुए थे। इसके बाद थे एलआईसी के बीमाधारक। एलआईसी ने अपने बीमाधारकों को सबसे सस्ते में शेयर जारी किए थे। ऐसे लोगों को 60 रुपये के डिस्काउंट के साथ 889 रुपये पर शेयर जारी किए गए थे। कुल मिलाकर एलआईसी के 22 करोड़ से कुछ शेयर इन्हीं रेट पर जारी हुए हैं।
एलआईसी के शेयर में गिरावट से सरकार भी चिंतित
एलआईसी के शेयर में लगातार गिरावट से भी चिंता में आ चुकी है। कंपनी ने यह शेयर निवेशकों को 949 रुपये के रेट पर जारी किया था, जो इस वक्त 700 रुपये से भी नीचे चला गया है। इस प्रकार एलआईसी का शेयर लेने वालों को करीब 25 फीसदी का नुकसान हो रहा है। इस भारी गिरावट के बाद सरकार ने चिंता जताई है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि एलआईसी का मैनेजमेंट गिरावट के इन पहलुओं को देखेगा और शेयरधारकों के शेयर के वैल्यू कैसे बढ़े इस पर विचार करेगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications