नई दिल्ली, मई 13। एलआइसी आईपीओ के तहत कल यानी गुरुवार को शेयर अलाट कर दिए गए हैं। इसके साथ ही एलआईसी ने अपने शेयरों का दाम भी तय कर दिया है। यह दाम 949 रुपये तय किया गया है। जहां तक एलआईसी आईपीओ के प्राइस प्राइस बैंड की बात है तो यह 902 रुपये से लेकि 949 रुपये का तय किया गया था। इस प्रकार से एलआईसी ने अपने शेयर का दाम प्राइस बैंड में सबसे ज्यादा पर तय किया है। उधर ग्रे मार्केट में एलआईसी के शेयरों का प्रीमियम तेजी से घटा रहा है। इस वक्त तो यह निगेटिव हो गया है। ऐसे में आशंका लगाई जा रही है कि यह शेयर अपने अलाटमेंट रेट से नीचे लिस्ट हो सकता है।
आइये जानते हैं कि कैसे चेक करें कि एलआईसी का शेयर मिला या नहीं
एनएसई की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nseindia.com/ पर जाकर पता किया जा सकता यहं पर Equity ऑप्शन को सेलेक्ट कर ड्रॉपडाउन में एलआईसी आईपीओ के विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और पैन कार्ड की डिटेल्स देनी होगी। इस प्रोसेस को करने के बाद I am not a robot को वेरीफाई करके सबमिट कर दें। इस तरह आप एलआईसी आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
बीएसई की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
इसके लिए बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाना होगा। यहां पर एलआईसी आईपीओ को चुनना होगा। एलआईसी आईपीओ के लिए आवंटित अपना आवेदन नंबर डालना होगा। इसके बाद परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन नंबर) डालना होगा। 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर क्लिक करने के बाद कैप्चा डालना होगा। इसके बाद 'सबमिट' बटन को दबाना होगा। इसके बाद एलआईसी आईपीओ आवंटन स्थिति आपको पता चल जाएगी।
केफिनटेक की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
एलआईसी आईपीओ में आपको शेयर मिले या नहीं इसकी जानकारी आप आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार KFintech की वेबसाइट से भी पता लगा सकते हैं। इसके लिए ris.kfintech.com/ipostatus/ipos.aspx पर जाना होगा। यहां पर एलआईसी आईपीओ पर क्लिक करना होगा। याहं पर एप्लिकेशन नंबर या DPID/Client ID या पैन सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद एलआईसी आईपीओ एप्लिकेशन नंबर को डालना होगा। अब आपको कैप्चा लिखना होगा और सब्मिट बटन दबाना होगा। इसके बाद एलआईसी आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस आपको दिख जाएगा।
जानिए कितना चल रहा है एलआईसी शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमिमय
एलआईसी शेयरों का ग्रे मार्केट में प्रीमियम (जीएमपी) लगातार कम होता जा रहा है। 1 हफ्ते में इसमें 90 फीसदी गिरावट दर्ज हुई है। जानकारों के अनुसार ग्रे मार्केट में एलआईसी के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 8 रुपये डिस्काउंट पर चला गया है। एलआईसी का आईपीओ खुलने जीएमपी 92 रुपये चल रहा था। ऐसे में आशंका है कि यह शेयर अलाटमेंट रेट से कम पर लिस्ट हो सकता है।
एलआईसी आईपीओ एक नजर में
- बीमाधारकों का हिस्सा : 4.67 गुना सब्सक्राइब
- कर्मचारियों का हिस्सा : 3.54 गुना सब्सक्राइब
- खुदरा निवेशकों का हिस्सा : 1.46 गुना सब्सक्राइब
- गैर संस्थागत निवेशकों : 1.08 गुना सब्सक्राइब
- करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना
- एलआईसी आईपीओ से जुटाएगी 21000 करोड़ रुपये
- एलआईसी आईपीओ 9 मई को बंद हुआ
- एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंक 902 रु से 949 रुपये तक
- एलआईसी आईपीओ में खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 45 रुपये की छूट
- एलआईसी आईपीओ में पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट
- एलआईसी आईपीओ में बेचे गए है 22.13 करोड़ शेयर
- एलआईसी आईपीओ की लिस्टिंग 17 मई को संभव
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications