नई दिल्ली, जुलाई 5। एलआईसी का शेयर अचानक उड़ान भरने लगा है। कुछ समय में ही भारी नुकसान कराने वाला एलआईसी का शेयर आज दूसरे दिन भी भारी फायदा करा रहा। याद रहे कि कल भी एलआईसी के शेयर आज जैसा ही फायदा कराया था। इसके अलावा आज ही एलआईसी ने अपने लाभांश की तारीख भी तय कर दी है। इस तारीख को कंपनी की तरफ से लाभांश बांटा जाएगा। जो लोग लाभांश लेना चाहते हैं, उनके पास रिकार्ड डेट के पहले एलआईसी का शेयर होना चाहिए।
आइये लेते हैं पूरी जानकारी।
पहले जानिए आज एलआईसी का शेयर कितना फायदा करा रहा
आज एलआईसी का शेयर भारी फायदा करा रहा है। दोपहर 12 बजे के आसपास एलआईसी का शेयर एनएसई पर 709.65 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त इसमें करीब 18 रुपये की तेजी है। वहीं आज एलआईसी के शेयर ने अपना न्यूनतम का स्तर 697.00 रुपये का बनाया है, वहीं अभी तक 712.90 रुपये के ऊपर स्तर पर भी जा चुका है।
जानिए बीएसई पर आज किस रेट पर ट्रेड कर रहा है एलआईसी का शेयर
आज एलआईसी का शेयर बीएइर्स पर भी भारी फायदा करा रहा है। दोपहर 12 बजे के आसपास एलआईसी का शेयर बीएसई पर 710.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त इसमें करीब 17 रुपये की तेजी है। वहीं आज एलआईसी के शेयर ने अपना न्यूनतम का स्तर 697.15 रुपये का बनाया है, वहीं अभी तक 712.50 रुपये के ऊपर स्तर पर भी जा चुका है।
अब जानिए एलआईसी के लाभांश के लिए रिकॉर्ड डेट
एलआईसी ने मई माह में लाभांश की घोषणा की थी। कंपनी ने घोषणा की है कि वह प्रति शेयर 1.50 रुपये का लाभांश देगी। कंपनी ने अब इस लाभांश को लेने के लिए रिकार्ड डेट तय कर दी है। कंपनी की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार 26 अगस्त तक जिनके डीमैट में एलआईसी के शेयर होंगे, उनको यह लाभांश दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि वह 27 सितंबर 2022 को अपनी वार्षिक आम सभा भी करेगी। लिस्ट होने के बाद एलआईसी की यह पहली एजीएम होगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications