
LIC : व्यक्ति की काम करने की एक आयु होती है। इसके आयु के बाद व्यक्ति को रिटायरमेंट लेना होता है। इसके लिए व्यक्ति को चिंता होती है कि रिटायरमेंट के बाद उसके खर्चे कैसे पूरे होगें। व्यक्ति को अपने इन ही खर्चो को पूरा करने के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग करना जरुरी होता हैं।
आदमी जितनी कम उम्र में रिटायरमेंट प्लानिंग शुरु करता है। वह अपने लिए उतना ही अधिक फंड तैयार कर पाएगा।देश में जब भी रिटायरमेंट प्लानिंग की बात होती है, तो फिर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का जिक्र होता ही हैं।
एलआईसी के द्वारा अपने ग्राहको को बहुत से पेंशन प्लान पेश किए जाते है। आज हम आपको एलआईसी के ऐसे ही एक पेंशन प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे है। एलआईसी के इस पेंशन प्लान का नाम एलआईसी सरल पेंशन योजना हैं।
एलआईसी की सरल पेंशन योजना एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस योजना में एक मुश्त निवेश करना होता है।
इस पेंशन योजना को आप अकेले भी ले सकते है या फिर आप इस पेंशन को अपने पति/पत्नी के साथ भी ले सकते हैं। इस पेंशन स्कीम की एक खास बात ये है कि इस पेंशन स्कीम में आपको एकमुश्त प्रीमियम जमा कराना होता है। आपको पॉलिसी लेने के बाद से ही पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।
आपको सरल पेंशन योजना में शुरुआत से जितनी पेंशन मिलती रहती है। उतनी ही पेंशन आपको जीवन भर मिलती रहती है। इसमें निवेश आयु न्यूनतम 40 वर्ष और अधिकतम 80 वर्ष है। आप इस पॉलिसी को पॉलिसी के शुरू करने के 6 महीने के बाद कभी भी सरेंडर कर सकते है।
यह पॉलिसी को सिंगल लाइफ और ज्वाइंट लाइफ दोनों तरह की हो सकती है। अगर आप सिंगल लाइफ पॉलिसी लेते है, तो फिर यह पॉलिसी किसी एक व्यक्ति के नाम पर होती है। इस पॉलिसी में पॉलिसीधारक को अपनी पूरी जिंदगी तक पेंशन मिलती रहती है। अगर पॉलिसीधारक गुजर जाता है, तो फिर पॉलिसीधारक के गुजर जाने पर बेस प्रीमियम की राशि उसके नॉमिनी को दे दी जाती है।
दूसरी ज्वाइंट लाइफ में पति और पत्नी दोनों को पेंशन मिल सकती है। जब तक प्राथमिक पेंशनधारी जीवित रहता है, तो फिर उसको पेंशन मिलती रहती है। जब वह गुजर जाता है, तो फिर इसके बाद प्राथमिक पेंशनधारी के लाइफ पार्टनर को पेंशन मिलती है। इसके बाद लाइफ पार्टनर भी गुजर जाता है, तो फिर बेस प्रीमियम की राशि नॉमिनी को लौटा दी जाती है।
आप सरल पेंशन योजना के जरिए 1 , 3, 6, वार्षिक आधार पर पेंशन ले सकते हैं। आप हर महीने कम से कम 1 हजार रु, तिमाही आधार पर कम से कम 3 हजार रु, 6 छमाही आधार पर आप हर महीने पेंशन के रूप में कम से कम 6 हजार रु और वार्षिक आधार पर पेंशन कम से कम 12 हजार रु होती है।
सरल पेंशन योजना की एक खास बात यह भी है कि इसमें अधिकतम पेंशन की राशि की कोई सीमा नहीं है। माना अगर आपकी आयु 42 वर्ष है और आप 30 लाख रु की एन्युटी को खरीद दी है, तो फिर आपको हर महीने पेंशन के रूप में 12 हजार 388 रु मिलेंगे।
अगर आप हर महीने इससे अधिक पेंशन की राशि को प्राप्त करना चाहते है, तो फिर आपको इससे अधिक की एकमुश्त प्रीमियम की राशि जमा करना होगा। इस योजना में लोन की भी सुविधा मिलती है। इस पॉलिसी के शुरू करने के 6 महीने के बाद आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप किसी बीमारी के इलाज के लिए पैसे की जरूरत है, तो फिर आप पॉलिसी में जमा राशि है उस राशि को वापस भी ले सकते है। अगर ग्राहक पॉलिसी को सरेंडर करता है, तो फिर फिर ग्राहक को बेस प्राइस का 95 प्रतिशत हिस्सा वापस मिल जाता है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications