नई दिल्ली, सितंबर 21। एलआईसी जिवन बीमा के निवेश विकल्प ही नहीं बल्कि म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए भी अनेकों निवेश प्लान लेकर आती रहती है। आज हम एलआईसी के म्यूचुअल फंड प्लान की लिस्ट में से एक ऐसे म्यूचुअल फंड प्लान की जानकारी आपकों देंगे जो निवेशकों को बेहतरीन कमाई करा रहा है। एलआईसी के इस म्यूचुअल फंड प्लान का कंपाउंड ग्रोथ रेट काफि शानदार है। आज हम आपकों एलआईसी एमएफ टैक्स प्लान में निवेश और रिटर्न की जानकारी देंगे।
हो रही है तगड़ी कमाई
आपको यह ध्यान जरूर रखनी चाहिए कि एलआईसी के इस स्कीम में अच्छे रिटर्न के लिए निवेशकों को लंबा समय जरूर व्यतित करना पड़ता है।, लेकिन यह म्यूचअल फंड प्लान निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रहा है। यह एक टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड स्कीम है जो निवेशकों को टैक्स बचत करने में मदद करती है। लोग निवेश पर रिटर्न के साथ-साथ टैक्स की भी बचत करते हैं। योजना का नाम भी एलआईसी म्यूचुअल फंड टैक्स प्लान है।
यह इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम है
एलआईसी का यह निवेश प्लान इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम की कैटेगरी में आता है। इस योजना में निवेश करने वाले निवेशकों को टैक्स छूट का लाभ प्राप्त होता है। निवेशक योजना में लंबी अवधि के निवेश की मदद से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। एलआईसी के इस टैक्स सेविंग निवेश प्लान ने एकमुश्त जमा पर 20 साल के दौरान 15 गुना से ज्यादा रिटर्न दिया है। एसआईपी के माध्यम से भी निवेशक अच्छा पैसा कमा रहे हैं।
मिलता है बेहतर रिटर्न
जैसा की हमने बताया कि यह म्यूचु्अल फंड स्कीम ईएलएसएस की कैटेगरी का निवेश स्कीम है। इन निवेश में निवेशक टैक्स छूट का लाभ पा सकते हैं। इस योजना में अन्य टैक्स बचाने वाली स्कीम जैसे कि एफडी या एनएससी की तुलना बेहतर रिटर्न मिल रहा है। एलआईसी एम टैक्स प्लान में निवेश का लॉक इन पिरियड 3 साल का है। लेकिन यह ग्राहक पर निर्भर करता है कि वह इसके बाद भी पैसों को निवेश में रहने देता है या नहीं। इस निवेश विकल्प में लार्ज फंड कंपनियों की संख्या ज्यादे हैं इसलिए इसमें निवेश पर रिस्क कम होता है।
रिटर्न की स्थिति
20 साल में मिलने वाला रिटर्न- 14.5 प्रतिशत सीएजीआर
1 लाख रुपए का 20 साल में निवेश की वैल्यू- 15.53 लाख रुपये
प्रोफिट- 14.43 लाख रुपए
5000 रु महिने एसआईपी जमा करने की वैल्यू- 60,00000
कुल निवेश (एसआईपी) - 13,00000 रुपये
रिटर्न - 47 लाख रुपए
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
