LIC Q2 Results: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को चालु वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए एलआईसी का शुद्ध लाभ में 50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7925 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की। एलआईसी ने एक वर्ष पहले की अवधि में 15 हजार 952 करोड़ रु का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

चालु वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए शुद्ध प्रीमियम आय 1.07 लाख करोड़ रुपये रही, जो एक वर्ष पहले की अवधि में 1 लाख 32 हजार करोड़ रु से 19 फीसदी कम है।
बीमाकर्ता की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (जीएनपीए) पिछले साल के 5.60 फीसदी के मुकाबले 2.43 फीसदी रही। इसका नेट एनपीए एक वर्ष पहले की अवधि से अपरिवर्तित रहा।
30 सितंबर, 2023 को समाप्त छह महीने की अवधि के लिए न्यू बिजनेस का मूल्य (वीएनबी) 3 हजार 304 करोड़ रु था, जबकि 30 सितंबर, 2022 को समाप्त छह महीने के लिए 3 हजार 677 करोड़ रु था। इसी अवधि के लिए नेट वीएनबी मार्जिन 14.6 फीसदी पर स्थिर रहा।
इंवेट्स से आय पिछले वर्ष के 84 हजार 103 करोड़ रु से बढ़कर 93 हजार 942 करोड़ रु हो गई।
बीमाकर्ता का प्रथम वर्ष का प्रीमियम पिछले वर्ष की समान तिमाही के 9 हजार 142 करोड़ रु से बढ़कर चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में 9 हजार 988 करोड़ रु हो गया।
तिमाही के लिए शुद्ध कमीशन की बात करें तो फिर तिमाही के लिए शुद्ध कमीशन 5 हजार 807 करोड़ रु से बढ़कर 6 हजार 77 करोड़ रु हो गया।
एच1एफवाई24 के लिए ग्रुप बिजनेस की कुल प्रीमियम इनकम 70 हजार 977 करोड़ रु रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1 लाख 2 हजार करोड़ रुपये थी।
बीमाकर्ता की प्रबंधन के तहत संपत्ति पिछले वर्ष के 42 लाख 93 हजार करोड़ रु की तुलना में 10.47 फीसदी बढ़ा है और यह 47 लाख 43 हजार करोड़ रु हो गई।
बीमाकर्ता ने पहली छमाही में 80 लाख 60 हजार पॉलिसियाँ बेचीं, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उन्होंने 83 लाख 59 हजार पॉलिसियाँ बेची थीं।
आज यानी शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को एलआईसी का शेयर 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 610.55 रु के स्तर पर बंद हुआ।
अगर हम एलआईसी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर और निचला स्तर देखे तो फिर इसके शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 754.40 रु है। वही, अगर हम इसके शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर की बात करें तो फिर यह 530.20 रु है।
एलआईसी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 6 महीने में करीब 8.92 फीसदी का रिटर्न दिया है। वही, अगर हम पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो फिर यह शेयर पिछले 5 कारोबारी दिनों में 0.14 गिरा हैं।
वही, अगर हम एलआईसी के शेयर का पिछले 1 वर्ष का हाल देखे तो फिर पिछले 1 साल में एलआईसी के शेयर में लगभग 2.79 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए सागर रत्ना के संस्थापक जयराम बनान की सफलता की कहानी
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
